ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: जिपं सीईओ ने मुख्यालय जनपद पंचायत के कार्यों का किया औचक निरीक्षण...

Admin

Thu, Jul 6, 2023

सूरजपुर.  जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने आज जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।  जिसमें ग्राम पंचायत सिलफिली में निर्मित गौठान का निरीक्षण किया, जिसमें बाड़ी के कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बाड़ी विकास में और अधिक गतिविधिया करने के लिए कहा। गौठान में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन पर समूह की महिलाओं को विशेष ध्यान देकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। वर्मी खाद उत्पादन हेतु प्रतिदिन गोबर खरीदी करने व खाद बनाने के प्रतिशत में वृद्धि करने हेतु गौठान नोडल को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत वीरपुर के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर के चारों ओर फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद रामनगर में स्कूल मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया व शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने व परिसर को साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत व जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें