ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: छत्तीसगढ़ पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को...5 परीक्षा केंद्र बनाए गए...नोडल अधिकारी नियुक्त...

Admin

Wed, Feb 8, 2023

सूरजपुर.  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 रविवार प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जावेगी। जिले में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएससी परीक्षा का देखरेख, प्रश्न पत्र के सीलबंद गोपनीय पैकेट्स को परीक्षा केन्द्र तक समुचित सुरक्षा व्यवस्था में पहुँचाना, परीक्षा में अनैतिक कार्यों, नकल आदि को रोकने, परीक्षा समाप्ति पश्चात अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जानकारी एकत्रित करना एवं परीक्षा समाप्ति पश्चात परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष से सीलबंद पार्सल-उपस्थिति पत्रक एवं अन्य प्रपत्र, उपयोग में लाई गई उत्तर पुस्तिकाएं, वीडियोग्राफी की सी.डी, खराब, अवितरित उत्तरपुस्तिकाए एवं खराब, अवितरित प्रश्न पत्र पुस्तिकाए एकत्रित कर नोडल अधिकारी (परीक्षा) को जिला कोषालय सूरजपुर में सुपुर्द किया जाएगा। उक्त परीक्षा हेतु आर्जवर, उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है जिसमें उड़नदस्ता दल रवि सिंह अनुविभागीय अधिकारी परीक्षा केन्द्र शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नात्तकोतर महाविद्यालय, परीक्षा केन्द्र शा.माॅडल बालक उ.मा.वि. सूरजपुर परीक्षा केन्द्र सरस्वती उ.मा. विद्यालय के लिए बनाया गया है।
       इसी तरह उड़नदस्ता दल में संजय सिंह राठौर, तहसीलदार परीक्षा केन्द्र शा.कन्या उ.मा.वि.सूरजपुर परीक्षा केन्द्र ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर में परीक्षा का देख-रेख के लिए टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें