ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: घर-घर पहुच रहे है शिक्षक कर रहे हैं पालकों से संपर्क...6 बच्चों के प्रवेश के लिए किये जा रहे प्रयास...

Admin

Tue, Jul 4, 2023

सूरजपुर. विद्यालयों में अध्यापन के साथ-साथ शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पालक संपर्क अभियान के तहत, शिक्षक बच्चों के पालकों से मिल रहे है। उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि विद्यालय में बच्चों का प्रवेश कराकर उन्हें नियमित स्कूल भेजा जाये। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी ललित राम पटेल व विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शाला प्रवेश का कार्य किया जा रहा है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली के शिक्षकों द्वारा बच्चों के घर घर जाकर पलकों से बच्चों को शाला में प्रवेश कराने एवं नियमित विद्यालय भेजने के लिए कहा जा रहा है। यहाँ पदस्थ शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि पठन-पाठन को परिणाम मूलक बनाने और गतिविधियों में विद्यार्थियों की रुचि कैसे जागृत हो, इसे लेकर शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में आज 6 बच्चों ने प्रवेश लिया है। पालक संपर्क अभियान के तहत ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए पालकों से संपर्क साधा जा रहा है। संबंधितों से उनके बच्चे के शैक्षणिक स्तर की जानकारी लेने  व विद्यालय के नियमित उपस्थिति पर पालक ध्यान दें इस बात के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उपयोगिता की जानकारी भी दी जा रही है। इस दौरान शिक्षक व्यवहारिक समस्याओं को भी जानने का प्रयास कर रहे हैं। कोशिश यही है कि शैक्षणिक स्तर ऊंचा उठे और नवाचार के बेहतर परिणाम प्राप्त हो।

स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव...

स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ओड़गी में 03 जुलाई को प्रवेश वर्ष 2023-24 हेतु कक्षा पहली में लॉटरी के माध्यम से चयनित छात्र छात्राओं का प्रवेश उत्सव मनाया गया। सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को नए विद्यालय में प्रवेश हेतु बधाई देते हुए तिलक लगाकर तथा पुस्तक वितरण कर, उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ.

संकुलों में प्रवेश उत्सव...
नव प्रवेशी छात्रों का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम लगातार 26 जून से 12 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।  विभिन्न संकुलो को विकास खंड शिक्षा कार्यालय की ओर से समय सारणी आवंटित किया गया है। सभी विद्यालय अपने स्तर पर भी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें