ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: कलेक्टर जनदर्शन में 80 आवेदन...निराकरण के निर्देश...

Admin

Tue, Jun 13, 2023

सूरजपुर.  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में 80 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया एवं नियमानुसार कार्रवाई कर निराकरण करने के निर्देश दिए।  आज के जनदर्शन में परमेष्वर साहू, कौषिल्या, षिवप्रसाद, कृष्ण कुमार, माया सोनी इन्द्रासों ने खाता विभाजन, विधवा पेंशन, जमीन बंटवारा, राशन कार्ड, सड़क दुर्घटना की मुआवजा राशि, शौचालय निर्माण, हैण्डपम्प खनन कार्य संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने विधवा पेंशन संबंधी आवेदन का जांच कर निराकरण करने निर्देशित किया। जनदर्शन में श्रमिक पंजीयन, गलत पट्टा के वितरण, ऋण पुस्तिका संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए उसे निराकरण करने कहा। उन्होंने गलत पट्टा वितरण संबंधी आवेदन पर न्यायालय में अपील करने समझाइश दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एडीएम श्री नरेंद्र पैकरा, संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक, सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता , एसडीएम श्री रवि सिंह, श्रीमती दीपिका नेताम, सागर राज सिंह, नन्दजी पाण्डेय एवं विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें