: उड़ीसा में भाग लेने जिले के खिलाड़ी हुए रवाना...
Admin
Wed, Jun 7, 2023सूरजपुर. भारत सरकार संस्कृत मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स भुवनेश्वर के सहयोग से अनुसूचित जनजातीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 खेल प्रतियोगिता तथा 18 जनजातीय डेमोस्ट्रेशन गेम्स का आयोजन 09 से 12 जून 2023 को भुवनेश्वर (उड़ीसा) में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25 मई 2023 को बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में किया गया, जिसमें तीरंदाजी, फुटबॉल एथलेटिक्स, हॉकी, खो-खो, रग्बी स्वीमिंग, वॉलीबाल व योगासन खेल सम्मिलित थे। चयन ट्रायल में जिले के 07 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर हेतु किया गया है। फुटबॉल बालक वर्ग में रोहित कुमार सिंह व विकास सिंह, व्हॉलीबाल बालक वर्ग में महेन्द्र प्रताप सिंह, धनेश्वर सिंह, बालिका वर्ग में प्रियंका सिंह, शीतल सिंह पूजा पैकरा का चयन हुआ है तथा खिलाडियों के साथ ऑफिसियल्स के रूप में जाने हेतु दिनेश साहू प्रधानपाठक, शा.प्रा.शाला बारनवापारा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर सभी चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संयुक्त कार्यालय में बॉलीबाल व फुटबॉल प्रदान कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित करते हुये अग्रिम शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन