ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: ईवीएम, व्ही.व्ही पैट एफएलसी के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न...

Admin

Wed, Jun 7, 2023

सूरजपुर.  आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए ईवीएम एवं व्ही.व्ही.पैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। एफएलसी का कार्य 10 जून 2023 से 27 जून 2023 तक अनवरत प्रातः 9.00 से सायं 5.00 बजे तक ईवीएम वेयर हाउस जिला कार्यालय में सम्पन्न किया जायेगा। एफएलसी हॉल में केवल जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश दिया जायेगा। एफएलसी क्षेत्र में बेरीकेटिंग्स रहेगी और प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन तलाशी ली जायेगी। एफएलसी हॉल में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच, कैमरा पेन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक व्यक्ति को प्रवेश एवं निकास के लिए लॉग बुक में इन्ट्री करना आवश्यक है। एफएलसी हॉल में वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। प्रशिक्षण में यह बताया गया कि एफएलसी के दौरान तीन प्रकार के कार्य किये जाने है। मशीनों की साफ-सफाई, नैतिक जांच तथा कार्य क्षमता की जांच की जायेगी। प्रत्येक मशीन पर मॉक पोल कर उसके कार्यक्षमता की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी। राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा चुने गये सदस्यों के माध्यम से मशीनों पर अतिरिक्त मॉकपोल किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा द्वारा मॉक पोल की प्रक्रिया को प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम व एफएलसी नोलड रवि सिंह, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण जिला मास्टर ट्रेनर प्रेम चन्द सोनी द्वारा दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें