ब्रेकिंग

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

सूचना

: आधार ई-केवाईसी 31 जुलाई तक की समय बढ़ाई गई...केवाईसी नहीं होने पर राशनकार्ड निरस्त होने की अफवाह से रहें दूर...

Admin

Wed, Jun 21, 2023

सूरजपुर.  शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले के समस्त राशनकार्डधारी सदस्यों का आधार ईकेवाईसी उचित मूल्य दुकान के ई-पॉस डिवाइस के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें जिले में अब तक 2.89 लाख सदस्यों केवाईसी किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 2.29 लाख राशन कार्ड के 7.80 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है। ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकान के ई-पोस मशीन से सत्यापन कराया जाएगा जिसके लिए उन्हें केवल अपना राशन कार्ड नंबर एवं आधार नंबर की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही जो हितग्राही अपने गांव से बाहर निवासरत हैं, वे छ.ग.राज्य के किसी भी उचित मूल्य दुकान में जाकर अपना राशन कार्ड में ई-केवाईसी करा सकते हैं इसके लिये उन्हें अपने मूल दुकान में आना अनिवार्य नहीं है। जिले के समस्त राशनकार्ड में ई-केवाईसी कराया जाना है जिसके लिए जिले के आधार सेवा केंद्रों में बाल आधार एवं बायोमेट्रिक अपडेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। खाद्य अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुये बताया कि ई-केवाईसी नहीं होने की दशा में राशनकार्ड निरस्त हो जाने की अफवाह में ना आये उचित मूल्य दुकान संचालकों के द्वारा उचित मूल्य दुकान के अतिरिक्त घर-घर जाकर एवं चौक-चौराहों में ग्रामीणों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। शासन द्वारा राशनकार्ड में आधार ई-केवाईसी करने की समय-सीमा में वृद्धि करते हुये 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है जिन हितग्राहियों का बायोमैट्रिक अपडेट नहीं हो पाया है वे परेशान ना होवे तथा अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र से अपना आधार अपडेट करवाये। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे पंचायत जहाँ आधार सेवा केंद्र आपरेटर उपलब्ध नहीं है उन पंचायतो में शिविर आयोजित किया जायेगा ताकि ग्रामीणों का आधार केवाईसी कराना सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें