: 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी स्थानांतरण पर विदाई
Tue, Jun 5, 2018
रितेश तम्बोली
नारायणपुर-45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी महोदय श्री जस्टिन रॉबर्ट यहां से अपना कार्यकाल समाप्त करने के उपरांत स्थाई स्थानांतरण पर विदाई लेते हुए उन्हीं के साथ यहां पर नया पदभार संभालने वाले सीओ साहब श्री सुरेश यादव उनको विदाई देते हुए इस कार्यकाल के दौरान महोदय ने नारायणपुर में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नक्सल विरोधी अभियान में कामयाबी के साथ-साथ इस जिले के सामाजिक उत्थान मे भी बहुत ही सराहनीय योगदान दिया
: पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
Tue, Jun 5, 2018
नारायणपुर-आज 45 वीं वाहिनी ITBP की जेल वाली कैंप में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया और जलवायु संरक्षण को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न पौधों को पौधारोपण किया गया जिसमें श्री नरेंद्र सिंह एवं डिप्टी कमांडेंट श्री सतीश कुमार उपस्थित रहे वह जवानों को पर्यावरण की महत्वता से अवगत करवाया और पेड़ों का संरक्षण हेतु उपदेश दिया!
: गस्त पर निकले पुलिस - नक्सली मुठभेड़..
Mon, Jun 4, 2018
रितेश तम्बोली नारायणपुर
नारायणपुर की डीआरजी और एसटीएफ कि सयुक्त पुलिस पार्टी नक्सली गस्त सर्चिंग पर पूंगारपाल व होड़नार के जंगल गयी थी, जहा पर नक्सलियों के कम्पनी नंबर 6 के कमांडर और नक्सली सदस्यों के साथ पुलिस के साथ आधे घंटे तक मुठभेड़ हुयी, मुठभेड़ के दोरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए,तो वही पुलिस ने सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से टेंट, रसद, दैनिक उपयोग कि सामग्री सहित एके 47 रायफल के 9 और एसएलआर के 4 नग खाली खोखा बरामद किया गया, पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में 4-5 नक्सलियों के घायल होने कि आशंका जताई जा रही है!