: नगर मे स्वच्छ भारत अभियान का उड रही है धज्जीया...
Sat, Dec 8, 2018
सूरजपुर-नगर के हदृय स्थल पर स्थित शिवपार्क के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बताया जाता है कि गंदगी के कारण राहगीरों को आवागमन करने मेे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदगी के फैले रहने से स्थानीय लोग भी प्रभावित हो रहें है।
उल्लेखनीय है कि नगर के बायपास रोड़ से लगे शिवपार्क के पीछें नगर का पूरा कचरा डंप कर वैसा ही छोड दिया जा रहा है। जिसके वजह से नगर का एक मात्र शिवपार्क सहित गायत्री मंदिर व स्थानीय लोग काफी प्रभावित हो रहें है। बताया जाता है कि नमदगीरी जाने के लिए लोग इसी मार्ग को चयन करते है। लेकिन नगरपालिका के द्वारा नगर का पूरा कचडा इसी स्थान पर लावारिश हालत में फेंक कर छोड़ दिया जा रहा है। विदित होवे कि इसी स्थान से लगा छट घाट का पूजा स्थल भी मौजुद है। वही प्रतिदिन हजारों टन के हिसाब से नगरपालिका कचरा से उक्त स्थान को तब्दील कर दिया है। यह बताना लाजमी है कि कचडे़ के स्थान पर प्लास्टिक के थैली मारी मात्रा में पडे़ है। जिसे मवेशी अपना मुख्य आहार मानकर ईस्तेमाल कर रहें है। लेकिन अभी तक नगर पालिका इस ओर कोई सार्थक कदम नही उठा रहा है। बताया जाता है कि शिवपार्क के पीछे कचड़ा फेकने के लिए चिन्हाकिंत नही किया गया है। इसके बावजुद नगर का पूरा कचरा धार्मिक स्थल के बगल में फेंक कर इतिश्री कर लिया जा रहा है।
मवेशीं प्लास्टिक खाकर हो रहें बीमार
उल्लेखनीय है कि पार्क व छटघाट के समीप कचरा तो नगरपालिका के द्वारा फेकवाया जा रहा है। वही लोगो के घरों से निकलने वाले कचड़ा से भारी मात्र में प्लास्टिक भी आ रहा है। जिसे मवेशीं अपना मुख्य आहार मानकार ईस्तेमाल भी कर ले रहें है। जिसे रोकटोक करने वाला कोई नही है। यही नगरपालिका के द्वारा उक्त कचरें के प्लास्टिक के पन्नी को जलाया भी नही जाता है। जिससे पन्नी उडकर पूनः सड़क पर आ जा रहा है। जिससें क्षेत्र पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है।
कचरा फेकने के स्थान पर स्थगन है
शिवपार्क मंदिर के पीछे का स्थान पर ग्राम पंचायत का स्थगन आदेंश है, चुकि प्लास्टिक के पन्नी को जलाया नही जा सकता, जो कि प्रदुषण का कारण है, वही प्लास्टिक के पन्नी के लिए गढ्ढा खोदकर दबाया जा सकता है, लेकिन ग्राम पंचायत नमदगीरी के समक्ष उक्त स्थान का स्थगन आदेंश है। न्यायलय से जैसे ही मामला निपटेगा उक्त स्थान का घेराव कर कचरा फेकने के लिए चिन्हीत किया जायेगा।
घनश्याम शर्मा
मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सूरजपुर
: कोतवाली पुलिस का दावा..अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...पड़ोस का युवक ही निकला आरोपी..
Fri, Dec 7, 2018
सूरजपुर- अंधे कत्ल की गूत्थी सूलझाने का दावा सूरजपुर कोतवाली ने तो किया है। वही पीड़ित व आरोपी पक्ष के लोगो ने पूलिस के इस कार्रवाही को गलत बताते हुए कहां कि पुलिस बेगुनाह्गार को जबरन इस अंधे कत्ल से जोड़कर बेरोजगार नवयुुवक को फंसा रही है। सूरजपुर पुलिस कट्रोल रूम में एसएसपी, सीएसपी, नगर निरीक्षक सहित क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा लालसाय बरगाह के हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक लालसाय बरगाह का अवैध संबंध आरोपी 25 वर्षीय हेंमत चेरवा की 60 वर्षीय माॅ के साथ था। घटना रात्रि के समय मृतक लालसाय पडोसी हेंमत राजवाडे़ के साथ शराब पीकर सामने मंदिर में चल रहें कीर्तन पर शामिल होते हुए लालसाय ने हेंमत राजवाडे़ को कहा कि तुम अपने घर जाओं मै बाद में घर आउगां। पुलिस के अनुसार मृतक लालसाय बरगाह आरोपी हेंमत चेरवा के घर रात्रि में पहुॅचकर दरवाजा खट-खटाया घर में मौजुद हेंमत ने दरवाजा खोला तो देखा सामने लालसाय खड़ा है जिससे हेंमत से काफी कहा सूनी हुई और हेंमत ने घर से टांगी निकाल कर मृतक के चेहरें व सीर के पीछे टांगी से जबरदस्त प्रहार किया, जिससे लालसाय की मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि हेंमत चेरवा को पिछले कई दिनो से लालसाय के उपर अपन मा को लेकर शक था। जिसके वजह से लालसाय की हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला
नगर के बड़कापारा के चेरवापारा में 4 दिसबंर के सूबह स्व0 रामविशाल बैगा के घर के बगल मृतक लालसाय का मृत शरीर लहु लुहान हालत में पड़ा। पुलिस ने सूचना के तौर पर घटना स्थल पहुॅचकर शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा था। जिससे स्पष्ट हुआ था कि मृतक को धारदार हथियार से प्रहार कर मारा गया है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम एवं डाॅग स्क्वार्ड की मदद से घटना स्थल का जांच किया। हालाकि पुलिस को डाॅग स्क्वार्ड से कोई मदद नही मिली थी। लेकिन पुलिस के खुलासें ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस ने ससूर व बहु के रिश्तो को किया तार-तार
वार्डवासी व पीड़ित सहित आरोपी के परिजनों ने बताया कि पुलिस बताती है कि मृतक के साथ आरोपी हेंमत चेरवा की 60 वर्षीय माता के साथ अवैध संबंध था। जिसके वजह से आरोपी ने लालसाय की हत्या की है। इधर मृतक की पत्नी भी कहती है कि आरोपी का माॅ रिश्ते में बहू लगती है एैसा अवैध संबंध हो नही सकता। वार्डवासियों का भी कहना है कि जिसे हत्या के आरोपी बनाया गया है, वह बेगुनाह है। जिसका तार अपराध से किसी स्थित से जूड़ा नही है।बहरहाल मामला जो भी हो पुलिस ने जांच के हडबडी में कही गड़बड़ी तो नही की है। इसका चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है। पुलिस ने लालसाय बरगाह के हत्या के मामले में 25 वर्षीय हेंमत चेरवा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीब़द्ध करते हुए जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बनाया आरोपी लेकिन न्यायलय ने किया दोष मुक्त
जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस थाना किसी अजुबा से कम नही है हत्या के कई मामलो मे विवेचना मे बनाये आरोपियो को सबुत साक्ष्य के अभाव मे न्यायलय ने दोष मुक्त कर पुलिस की विवेचना की पोल खोल दी है नगर में हुये कई हत्या जैसे गंभीर अपराध मे पुलिस ने अपनी जांच विवेचना मे जिसे आरोपी बनाकर अपनी वाहवाही लुटा उन्हे न्यायलय ने बरी किया है जिससे पुलिस की कार्यवाही की नगर चर्चा विषय बना हुआ है गौरतलब है कि इन दिनो कोतवाली पुलिस अपनी कारनामो से सुर्खियो मे है इनके खुद के उपर रेप,जुआ,छेडछाड मारपीट कर पैसे की उगाही जैसे कई गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगे हुये है जिससे आम जनता के मानस पटल मे पुलिस के प्रति भय की स्थिति व्याप्त है!
: जुआ से बरामद रूपये कहां गये..कोतवाली पुलिस का कारनामा..
Wed, Dec 5, 2018
शहर के कोतवाली पुलिस ने जुआ स्थल से 18 हजार 7 सौ रुपये बरामद किये थे...लेकिन पुलिस ने 9 हजार 210 रुपये ही दिखाये़!
राजेश सोनी
सूरजपुर- सब गोलमाल है भाईए सब गोलमाल है इन चंद गीत के लाइन के पीछे लाखों रुपये का खेल छिपा है खेल जुआ में पुलिस रीड की हडडी की तरह जुड़ा हुवा है खेल जुआ में पुलिस के बड़े अधिकारी से लेकर सभी अपना पूर्ण सहयोग योगदान दे रहे है!
क्या है माजरा
घटना 28 नवम्बर की है घटना स्थल शहर के जेलपारा की है कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि जेलपारा में जुआ हो रहा है कोतवाली पुलिस की टीम के जुआ स्थल पर पहुंच
जुआरियों को धर दबोचा पुलिस ने जुआ स्थल से 18 हजार 7 सौ रुपये बरामद किये थे़ लेकिन पुलिस ने अपनी पुलिसिया कार्यवाही में सिर्फ 9 हजार 210 रुपये ही शो किये! बाकि रूपये कहा गायब हो गए इसकी लिखित शिकायत पप्पू विश्वकर्मा सहित अन्य चारो ने पुलिस अधीक्षक से किया है!
दूध की रखवाली बिल्ली से कब तक...
पहली फिल्म गोलमाल,इसके बाद फिल्म आई गोलमाल रिर्टन..बरहाल सबकुछ गोल-गोल चल रहा है पुलिस विभाग मे..सूत्रो के मुताबिक जिले मे गंभीर से गंभीर अपराध पर गोल-गोल कार्यवाही करते हुये लाखो रुपयो की मलाईदार जुआ फड संचालिक करने लगे हुुये है, पुलिस के आला अधिकारी के संरक्षण मे चल रहे जुआ के फड मे अगर गलती से पुलिस जुआ स्थल पर पहुचती है तो फलस्वरुप 10 या 15 दिनो के लिये लाईन कर दिया जाता है बरहाल अंतर जिला स्तरीय लाखो का जुआ बैजनाथपुर, बक्सर जंगल क्षेत्र मे बडे पैमाने पर संचालित है, जिसमे कोरिया,सरगुजा,बलरामपुर जिले सहित स्थानिय जुआरिय पहुंचते है 3 से 6 बजे तक चलने वाला जुआ के खेल मे प्रति दिन का संरक्षण शुल्क हाईकमान तक पहुच जाता है अगर स्थानिय ग्रामीण जुआ स्थल पर इसका विरोध करे तो उसके उपर डकैती लुट जैसे गंभीर अपराध लगाकर फसाने की धमकी दिया जाता है!
बरहाल सब कुछ फ़ुटबाल की तरह गोल गोल
है! जिसकी चर्चाये नगर सहित अन्य जिलो में
है!