ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभांरभ...ग्राम बतरा में एनीमिया कैम्प लगाकर किया जायेगा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का शुभांरभ...

Admin

Tue, Oct 1, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-राज्य में कुपोषण एनीमिया से पीड़ित बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति दिलाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा 02 अक्टूबर 2019 से प्रदेश में ’’मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’’ की शुरुवात की जा रही है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मुक्तानंद खुंटे ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरुवात की पूर्व तैयारी हेतु जिला सूरजपुर में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर एनीमिया पीड़ित बच्चों एवं महिलाओं के चिन्हांकन हेतु एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया है । मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरुवात जिला सूरजपुर में 02 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बतरा में किया जा रहा है । 02 अक्टूबर 2019 से जिला सूरजपुर के 12 पर्यवेक्षक सेक्टर के 78 पंचायतों में ’’मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान’’ का शुभारंभ किया जा रहा है । शेष पंचायतों में एनीमिया कैम्प के माध्यम से चिन्हांकन की कार्यवाही की जा रही है । मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत सभी चिन्हांकित कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं की पंचायतवार सूची पंचायत में संधारित की जायेगी । पंचायत में कार्यरत बिहान योजना के सक्रिय समूह को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है । वर्तमान में जिला सूरजपुर में 19698 कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन किया गया है जिनको अभियान से लाभान्वित कराया जायेगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें