: जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर रमकोला में 8 दिसंबर को...
Wed, Dec 7, 2022
सूरजपुर
. 8 दिसंबर 2022 को प्रतापपुर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्र रमकोला मे जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभाग द्वारा संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभिन्न मांगो एवं समस्याओं, शिकायतों का सुनवाई कर निराकरण किया जाएगा। साथ ही रमकोला के आस-पास के गांव का भी निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को शिविर स्थल में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू होकर विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
: बैढन म.प्र से बिना दस्तावेज आने वाले पिकअप वाहन जप्त...
Wed, Dec 7, 2022
सूरजपुर
भैयाथान में आज बैढन मध्यप्रदेश से आने वाली बिना दस्तावेज के पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 1834 में 20 कट्टी चावल, 24 कटट्टी महुआ, 4कट्टी सांवा पकड़ा गया। तहसीलदार भैयाथान ओपी सिंह के द्वारा जप्त कर झिलमिली थाना के सुपुर्द किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन मालिक का नाम सदानन्द शाह है पिकअप चालक श्याम सुन्दर पनिका जोगियानी से सुबह 5 से चला था एवं 9 को मैयाधान में पकड़ा गया जिसके पास कोई कागजात नहीं है गौरतलब है कि जिले में धान खरीदी तेजी से किया जा रहा है एवं सीमावर्ती एवं बाहर राज्यों से आने वाले अवैध परिवहन पर निरंतर निगरानी कर अवैध तरीके से परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
: पीएम आवास योजना के तहत प्रथम, द्वितीय किस्त जारी... 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ...
Wed, Dec 7, 2022
सूरजपुर.
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना अन्तर्गत प्रथम किस्त वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त एवं तृतीय किस्त का अंतिम किस्त की राशि जारी की गई है। राज्य से नोडल खाते से हितग्राहियों के खातों में 905.63 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। राशि मिलने के बाद आवास बनाने का काम तेज गति से शुरू किया गया है। हितग्राही अपने आशियानो को पूर्ण होता देख रहे है। आवास के हितग्राहियों की राशि आवंटन की कार्यवाही निरंतर प्रगति पर है। जैसे जैसे हितग्राही अपने आवास का निर्माण चरणबद्ध तरीके से करते जाएंगे वैसे वैसे हितग्राहियों की राशि का भुगतान खातों में हस्तांतरित होता जायेगा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। प्रथम किस्त वर्ष 2016-20 तक 95 हितग्राहियों को, द्वितीय किस्त वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 का 72 हितग्राहियों को तथा तृतीय किस्त वर्ष 2018-19-2019-20 का 962 तथा अंतिम किस्त 2016-20 तक का 1664 हितग्राहियों को जारी किया गया है। एवं महात्मा गांधी नरेगा से 90 दिवस रोजगार मुहैया कराया जाता है। वर्ष 2016- 20 तक 27602 हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है जिसमें 24078 आवास पूर्ण हो चुके हैं।