: नशीली कफ सिरप का जखीरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार... 150 नग कफ सिरप बरामद...
Thu, Dec 8, 2022
सूरजपुर. बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध नशीली कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बसदेई पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पसला निवासी मंगल राजवाड़े नशीली दवाई सिरप लेकर रेलवे स्टेशन उंचडीह के पास आया है और बिक्री करने के लिए ट्रेन से जाने वाला है। चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा रेलवे स्टेशन उंचडीह के पास घेराबंदी कर मंगल राजवाड़े पिता बसंत लाल राजवाड़े 28 वर्ष निवासी ग्राम पसला को पकड़ा जिसके पास से ओनरेक्स कफ सिरप 150 नग पाया गया जिसकी बाजारू लाखो की बताई जा रही है बहरहाल आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, मानिक दास, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, थॉमस मिंज, आरक्षक अमित सिंह, प्रदीप सोनवानी, सुरेश साहू, देवदत्त दुबे व गोरेश्वर सिंह सक्रिय रहे।
: संवेदना विहीन हो गई है प्रदेश की कांग्रेस सरकार-रेणुका...
Wed, Dec 7, 2022
4 मासूमो की मौत के जिम्मेदार है स्वास्थ्य मंत्री... दोषियों पर करें कार्रवाई सुनिश्चित...
चंचलेश श्रीवास्तव
सुरजपुर. अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में हुई चार बच्चो की मौत पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार संवेदना विहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु जिन्होंने दुनिया नहीं देख पाया इसके लिए प्रदेश की सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरीके से जिम्मेदार हैं। अधिकारियों कर्मचारी लापरवाह तरीके से अपने कार्यों को केवल निपटाने के भाव से कर रहे हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें हम परिजनों के साथ खड़े हैं। मुद्दा चाहे किसानों का हो, नौजवानों का हो, बेरोजगारों का हो, बीमार का हो, लाचार का हो या फिर महिलाओं का हो, सभी विषय पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार का सिस्टम धवस्त है। नवजात बच्चों के जिन्होंने ठीक से अपनी आंखें नहीं खोल पाई ली थी वे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से असमय काल कवलीत हो गए। मेरी पूरी संवेदनाएं उन बच्चों के परिवार रिश्तेदारों के साथ हैं। अंबिकापुर के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव का विधानसभा क्षेत्र गृहनगर होने के बावजूद अगर चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे हालात हैं, तो इससे समझा जा सकता है कि प्रदेश की स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था किस हालात में होंगे। यह समय अत्यंत दुखद है। मैं स्वयं हतप्रभ हूं कि एक दिन में चार चार नवजात शिशु, बच्चों की मृत्यु अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हो गए। प्रदेश की असंवेदनशील सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी। हर कदम पर जनता को धोखा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय तथा प्रदेश स्वास्थ्य सचिव एवं कलेक्टर सरगुजा को मामले पर नजर रखने के लिए एवं इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो उस पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया है।
: पिता ने डाटा तो भाग कर पहुच गई उत्तरप्रदेश के जौनपुर...
Wed, Dec 7, 2022
सूरजपुर. जिले की पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहत तथा गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के लिए विशेष अभियान चला रही हैं इसी कड़ी में थाना सूरजपुर पुलिस ने एक युवती को उत्तरप्रदेश से दस्तयाब करने में सफलता हासिल किया है। माता पिता के डाट से नाराज युवती बिना बताये घर से गायब हो गई. पुलिस को सुचना देने पर गुम इंसान दर्ज की गई. पुरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहा 30 सितंबर को 19 वर्षीय युवती को किसी कारणो उसके माता पिता ने डांट फटकार लगाई. युवती इतनी नाराज हुई की वह अपने सहेली की मदद से उत्तरप्रदेश के जिला जौनपुर पहुच गई वहा सहेली के साथ रहकर वही के स्थानिय दुकान में काम करने लगी. गुम इंसान की जांच में जुटी पुलिस ने युवती का नई तकनीक की मदद से पुरा ब्योरा निकाल कर उसकी स्थिति जानी, उसके बाद पुलिस की दो सदस्यी दल महिला प्रधान आरक्षक संतोषी गिरी, आरक्षक लक्ष्मीनारायण मिर्रे ने उत्तरप्रदेश के जौनपुर पहुचकर थाना मछलीशहर पुलिस के मदद से युवती को बरामद कर विधिवत कार्यवाही कर परिजनो को सौप दिया है.