: <strong>अग्निवीर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023</strong>
Thu, Feb 23, 2023
सूरजपुर.
अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 फरवरी 2023 को जारी कर दी गयी थी। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 को समाप्त हो जायेगी। अग्निवीर भर्ती आवेदन के लिए 20 दिन शेष है आकांक्षी उम्मीदवार जल्द से जल्द
www.joinindianarmy.nic.in
की वेबसाईट पर पंजीकरण करें। एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। पंजीकरण प्रश्नों के लिए उम्मीदवार
www.joinindianarmy.nic.in
पर ईमेल कर सकते हैं और ऑनलाइन सीईई प्रश्नों के लिए वे
jiahelpdesk2023@gmail.com
पर ईमेल और मोबाइल नम्बर 7996157222 पर भी सम्पर्क कर सकते है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965213 पर संपर्क करे।
: 25 अकार्यशील सहकारी समितियों का पंजीयन निरस्त...
Thu, Feb 23, 2023
सूरजपुर.
उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपुर के जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत 25 अकार्यशील सहकारी समितियों का पंजीयन, परिसमापक के अंतिम प्रतिवेदन के आधार पर निरस्त कर दिया गया है। जो इस प्रकार है खनिज सहकारी समिति मर्यादित पवनपुर, खनिज सहकारी समिति मर्यादित चंद्रपुर, ग्रामीण गौण खनिज सहकारी समिति मर्यादित बड़सरा, नवयुवक खनिज सहकारी समिति मर्यादित फुलकोना, लघु रेत खनिज सहकारी समिति मर्यादित कल्याणपुर, कोईली जूर खनिज सहकारी समिति मर्यादित करतमा, खनिज सहकारी समिति मर्यादित पंपापुर, त्रिवेणी खनिज सहकारी समिति मर्यादित अक्षयपुर, आदर्श खनिज सहकारी समिति मर्यादित केतका, खनिज उत्खनन सहकारी समिति मर्यादित बेलटिकरी, खनिज सहकारी समिति मर्यादित ओड़गी, बुढादेव खनिज सहकारी समिति मर्यादित रामनगर, खोहनाला खनिज सहकारी समिति मर्यादित पहाड़गांव, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित छापरापारा, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित पंपापुर, जय माँ लक्ष्मी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिलफिली, जय लक्ष्मी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित लटोरी, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सोनपुर, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित बिरमताल, बहु उद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित कुम्दाबस्ती, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिरसी, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित जूर, आदर्श गौण खनिज सहकारी समिति मर्यादित सलका, पिलखा खनिज सहकारी समिति मर्यादित पण्डोनगर, प्राथमिक खनिज सहकारी समिति मर्यादित पिवरी।
इसके साथ ही जिले की 33 अन्य पंजीकृत सहकारी समितियों को चिन्हित कर परिसमापन की कार्यवाही प्रारंभ की गयी है जो लंबे समय से अकार्यशील है, सदस्यों द्वारा संस्था के कार्य संचालन, उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कोई रूचि नही ली जा रही है, तथा भविष्य में ऐसी समितियों के कार्यशील होने की संभावना भी नहीं है। सूचना में समितियों के सदस्यों लेनदारों एवं देनदारों से दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है, दावा एवं आपत्ति के निराकरण के उपरांत परिसमापकों से अंतिम प्रतिवेदन प्राप्त कर पंजीयन निरस्त कर दिया जावेगा।
: एमए हिन्दी अंतिम वर्ष स्वाध्यायी छात्रों की मौखिक परीक्षा 2 मार्च को...
Thu, Feb 23, 2023
सूरजपुर
. शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एम.ए. हिन्दी अंतिम वर्ष स्वाध्यायी छात्रों की प्रश्नपत्र नवम एवं दशम जिसमें पत्रकारिता प्रशिक्षण, अनुवाद विज्ञान, लोक साहित्य व छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य विषय की मौखिकी परीक्षा 02 मार्च 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के द्वारा बाह्य परीक्षक मौखिक परीक्षा संपन्न कराने हेतु डॉ. विजय लक्ष्मी शास्त्री सहायक प्राध्यापक हिंदी शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर, श्रीमती एस.एल. खलखो सहायक प्राध्यापक हिंदी शासकीय एस.पी.एल. महाविद्यालय सीतापुर को नियुक्त किया है जो महाविद्यालय में उपस्थित होकर मौखिक परीक्षा संपन्न करायेंगे। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष बुधलाल साहू एवं भानु प्रताप आहिरे अतिथि व्याख्याता हिंदी के सहयोग से मौखिक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षार्थी परियोजना फाइल के साथ प्रातः 11.00 बजे तक महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे।