: यातायात नियमों के उल्लघंन पर 1534 वाहन चालकों पर कार्यवाही...
Mon, Sep 18, 2023
सूरजपुर. सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के निर्देशन में यातायात व थाना-चौकी की पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों पर लगातार मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर रही है। पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में विगत 1 से 17 सितम्बर 2023 तक जिले के थाना-चौकी की पुलिस संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 1534 वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीटबेल्ड, दो पहिया वाहन में तीन सवारी व बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 4 लाख 66 हजार रूपये का समन शूल्क अर्जित कर शासन के कोष में जमा किया। वहीं 1 मामले में शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही कर चालान न्यायालय पेश किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश भी दिया जा रहा है।
: अवैध शराब पर कार्यवाही...89 लीटर महुआ शराब सहित 23 गिरफ्तार...
Mon, Sep 18, 2023
सूरजपुर. बीते 2 दिन में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर शराब बेचने वालों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इस अभियान में थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा 23 प्रकरण में 89 लीटर महुआ शराब जप्त कर 23 लोगों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत हुई है। जिनमें चौकी खड़गवां क्षेत्र के ग्राम धरमपुर के रविकुमार से 10 लीटर, रोहित यादव से 4 लीटर, दुलेराम से 4 लीटर, थाना प्रतापपुर के ग्राम घसियापारा के गुंजा से 4 लीटर, ग्राम करसी के कोमल से 4 लीटर, ग्राम सिलौटा के शिवकुमारी से 3 लीटर, उषा से 3 लीटर, चौकी चेन्द्रा के ग्राम पकनी के प्रतीमा से 3 लीटर, थाना झिलमिली के ग्राम दवनसरा के अजय से 3 लीटर, थाना सूरजपुर के ग्राम पोड़ी के जानकरी से 2 लीटर, प्यारो से 3 लीटर, महुआपारा के मानसी से 2 लीटर, डुमरिया के मनीष से 3 लीटर, चौकी बसदेई के ग्राम उंचडीह निवासी अतिलाल से 2 लीटर, थाना विश्रामपुर के ग्राम गोविन्दपुर के रामप्रताप से 6 लीटर, शिवनंदनपुर के विजय से 8 लीटर, सुदामानगर के देवसाय से 4 लीटर, जयनगर के ग्राम संबलपुर के फलसाय से 2 लीटर, संजयनगर के शंकर से 3 लीटर, कनकपुर के लक्की से 3 लीटर, कृष्णा से 4 लीटर, शंकर से 3 लीटर तथा थाना चांदनी पुलिस ने ग्राम नवाटोला निवासी अमलेन्द्र प्रजापति से 6 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। पुलिस के द्वारा इन सभी से 89 लीटर महुआ शराब कीमत 13450 रूपये का जप्त कर इन सभी लोगों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने कहा कि अवैध शराब के विरूद्व सूरजपुर पुलिस का यह अभियान निरतंर जारी रहेगा।
: चोरी के ट्रेक्टर सहित 1 आरोपी को थाना विश्रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
Sun, Sep 17, 2023
सूरजपुर. ग्राम केशवनगर निवासी विद्याराम ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते दिन अपने ट्रेक्टर को घर के सामने खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। जिस पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विश्रामपुर पुलिस ने मामले की विवेचना करने के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सिलफिली जंगल मेन रोड़ के किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति महिन्द्रा ट्रेक्टर को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है, सूचना पर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची जहां संदेही भोला राजवाड़े पिता मटकू राम उम्र 24 वर्ष ग्राम सुंदरगंज चौकी लटोरी को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि शनिवार को सूरजपुर से लौटते वक्त ग्राम केशवनगर में ट्रेक्टर को खड़ा देख उसे चुराकर अम्बिकापुर ले जाकर बेचने की योजना बनाकर ट्रेक्टर को चोरी कर चलाते हुए सिलफिली जंगल तक आया जहां ट्रेक्टर बंद हो गया जिसे कई बार स्टार्ट करने की कोशिश करने पर भी स्टार्ट नहीं हुआ। मामले में चोरी का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 15 डीएच 1122 कीमत 3 लाख 25 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी भोला राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया।कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा, एएसआई सोहन सिंह, शशि शेखर तिवारी, प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, इन्द्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, दरश देवांगन, विकास सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, खेलसाय, अजय प्रताप, रविशंकर पाण्डेय, दीपक सिंह, योगेश व महिला आरक्षक द्रोपदी राजवाड़े सक्रिय रहे।