: दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में बैंक व एटीएम की सुविधा...
Fri, Dec 8, 2023
सूरजपुर.
एक्सिस बैंक की बिहारपुर शाखा व एटीएम सेंटर का उद्घाटन कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया है जिससे इस क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार हुआ है, जिससे निश्चित रूप से बिहारपुर के क्षेत्र वासियों को लाभ होगा। कलेक्टर ने एक्सिस बैंक का अवलोकन कर बैंक के अधिकारियों व स्टाफ से क्षेत्र वासियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली गई। सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर खुले एक्सिस बैंक को उन्होंने शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही क्षेत्र वासियों के लिए इसे लाभप्रद बताया। उन्होंने कहा कि बैंक के खुलने से बिहारपुर के आसपास के लोग इस शाखा द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति मेहनत से पूंजी कमाता है जिसे सुरक्षित रखने के लिए बैंक एक बेहतर विकल्प है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। इस दौरान एक्सिस बैंक के शाखा प्रमुख जितेश सिंह ने बताया कि उनके शाखा का उद्देश्य प्रत्येक कस्टमर को बेहतर सेवा प्रदान करना है। उनकी शाखा में मुद्रा लोन से लेकर केसीसी जैसी सुविधा भी उपलब्ध है। प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह किसान हो, व्यापारी हो या आम नागरिक सभी के लिए उनकी शाखा में बेहतर विकल्प उपलब्ध है।
: एस.ई.ए.एस-2023 की तैयारी एवं क्रियान्वयन के संबंध में ली गई बैठक
Fri, Dec 8, 2023
सूरजपुर.
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एस.ई.ए.एस-2023 (स्टेट एजुकेश्नल अचीवमेंट सर्वे) की तैयारी एवं क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 06 विकासखण्डों से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों के सहयोग से जिले के सभी विकासखण्डों से चयनित 345 विद्यालयों का स्टेट एजुकेश्नल अचीवमेंट सर्वे 2023 दिनांक 13 दिसंबर को आयोजित होना है। जिसकी व्यापक तैयारी एवं गोपनीयता के संबंध में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान से के०सी० गुप्ता एवं ओंकार तिवारी, सहा० प्राध्यापक उपस्थित हो विस्तार से चर्चा कर शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये। इसके अन्तर्गत शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के छात्रों का चयन किस तरह किया जाना है विस्तार से बताया गया। 0 से अधिकतम 30 बच्चों का सर्वे एक विद्यालय से किया जाना है। इसके लिये प्रत्येक विद्यालय में एक फील्ड इन्वेस्टिगेटर जो डी०एड०, बी०एड० में प्रशिक्षित शिक्षक होंगे तथा एक दिन पूर्व संस्थाओं में जाकर 03 प्रकार के सर्वे जिसमें बच्चों के अभिभावक विद्यालय एवं बच्चों की सम्पूर्ण ज्ञान की परीक्षा कक्षा 03, 06 एवं 09 के बच्चों की ओएमआर शीट के माध्यम से की जावेगी। पूरे प्रदेश में इसके लिए बच्चों के एटी के लिये 10ः30 से 12ः30 तक समय निर्धारित है। इसके पूर्व प्रश्न पत्रों को नहीं खोलना है, इसके लिये सीएसी को भी एफ० आई० के सहयोग हेतु कार्यालय द्वारा सूचित किया गया है। बैठक में जिला मिशन समन्वयक, सहा० जिला परियोजना अधिकारी, सहा० परियोजना समन्वयक एवं सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहा० विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे तथा विकासखण्ड में भी इस संबंध में बैठक कर सभी संस्थाओं को इस संबंध में अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
: विकसित भारत संकल्प यात्रा की बैठक...
Fri, Dec 8, 2023
सूरजपुर.
जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज ”विकसित भारत संकल्प यात्रा” राष्ट्रव्यापी अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा भारत सरकार के अर्द्ध शासकीय पत्र में निर्देशित किये गए विषय बिंदु पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। अभियान अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय निकाय क्षेत्रों में 26 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाना है। जिसमें भारत सरकार द्वारा राज्यों के साथ भागीदारी से लक्षित एवं पात्र लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रमुख योजनाएं जैसे-स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि सक्रियता से प्रदान किये जाने हेतु सेवाओं को सुलभ बनाया जाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित उपस्थित अधिकारियों को जिला स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग प्रमुख कार्यक्रम आयोजन के संबंध में पूर्व तैयारी और कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।