: PM आवास योजना को शत प्रतिशत लागू करवाने अधिकारी कर्मचारी मिलकर करें कार्य- कलेक्टर
Sat, Oct 5, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत की मासिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, मनरेगा आदि के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, सर्व जनपद सीईओ तथा जिला पंचायत के सभी अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री आवास योजना को शत प्रतिशत रूप में लागू करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान श्री व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों, निर्माणाधीन आवासों और समय पर पूर्ण न होने वाले आवासों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जो आवास समय पर पूर्ण नहीं हुए हैं उनको लेकर सख्त नाराजगी व्यक्त तथा सभी आवासों को समयसीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में कलेक्टर द्वारा जनपदवार किए गए समीक्षा में जहां अपेक्षित उपलब्धि नहीं मिली है वहां शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जिन लोगों के आवास निर्माण में समस्या आ रही है उसकी जानकारी जनपद पंचायतों को शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आवास पूर्णता को लेकर समस्त तकनीकी सहायकों एवं आर ई एस अभियंताओं एवं संबंधित लोगों से चर्चा करते हुए लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों को मिलकर कार्य पूर्ण करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों और विगत पूर्ण कार्यों को लेकर समीक्षा की। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसके अंर्तगत सभी गतिविधियों पूरी तन्मयता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखना व्यवहार परिवर्तन का विषय है इसके लिए इस योजना से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी को निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम को लागू करने के लिए कहा। ग्राम के गड्ढों को भरना, कूड़े का निपटान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शेड निर्माण, सभी घरों से निकलने वाले गंदे पानी का निपटान, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय निर्माण , श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाने जैसे कार्य कर सभी ग्रामो में समुचित रूप से विजिबल क्लीनलीनेस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वच्छग्रहियों एवं उनके परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से शत प्रतिशत रूप में लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समीक्षा के दौरान उन्होंने इस योजना के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को निचले स्तर तक पहुंचाने तथा ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के रूप में आत्म निर्भर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने एनआरएलएम से शत प्रतिशत रूप में हितग्राही महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर योजना को लागू करने के निर्देश कलेक्टर श्री व्यास द्वारा दिए गए। इसके अलावा श्री व्यास ने जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा लोन योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं अटल पेंशन योजना, जल जीवन मिशन एवं ग्रामीण विकास की अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
: जनपद स्तरीय आवास मेला का आयोजन कंदरई में...
Fri, Oct 4, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आवास मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत 2 अक्टूबर से ही आवास चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों के उन्मुखीकरण सह योजना के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज जनपद स्तरीय आवास मेले का आयोजन ग्राम पंचायत कंदरई में किया गया। जिसमें हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने के साथ साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 के निर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराया गया, नए लक्ष्य 2024-25 के हितग्राहियों के आवास निर्माण शुरू करने करने के साथ भूमिपूजन का कार्य किया गया, अल्प अवधि में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राही को पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए गए इत्यादि। हितग्राहियों को समझाया गया कि आपको जो राशि प्राप्त हुई है वो आवास निर्माण के लिए है और आपका है। किसी के बहकावे में आकर किसी को राशि देने और अन्य कार्यों में खर्च करने से बचे।कार्यक्रम से सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच, जनप्रतिनिधित तथा आवास समन्वयक सुजीत पांडे, तकनीकी सहायक आशीष यादव व बड़ी संख्या में आवास के हितग्राही और ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
: आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...
Fri, Oct 4, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
स्थानीय बाजार केतका में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजपाल सिंह, उप सरपंच केतका, मोहन सिंह पंच के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में मुख्य रूप से वात रोग, उदार रोग, अर्श, शिरो रोग, हृदय रोग, मधुमेह, इत्यादि बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं दवा वितरण विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा किया गया साथ ही शिविर में पैथोलॉजी ,शुगर ,बीपी जांच किया गया। शिविर में कुल मरीजों की संख्या 315 एवं शुगर व बीपी के 107 मरीजो को दवा वितरण किया गया साथ ही बीमारी के अनुसार मरीजो को योग एवं प्राणायाम करने की सलाह दी गई शिविर में चिकित्सा डॉक्टर कुलदीप द्विवेदी , डॉक्टर दिवाकर सिंह डॉक्टर ,प्रेम प्रकाश खालको ,भूपेंद्र सिंह ल.टी ., दाऊराम कंवर फार्मासिस्ट , गौरी शंकर नेताम फार्मासिस्ट श्रीधंन साय और श्री राम औषधालय सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।