: जिला स्तरीय पशुमेला का आयोजन 12 दिसंबर को
Mon, Dec 9, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
जिला स्तरीय पशुमेला का आयोजन विकासखण्ड़ सूरजपुर के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में 01 दिवसीय जिला स्तरीय पशुमेला का आयोजन 12 दिसंबर को पशुधन विकास विभाग जिला सूरजपुर द्वारा किया जा रहा है। जिला स्तरीय मेला में पशु/पक्षी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन, पैरा यूरिया उपचार, अजोला उत्पादन, विभागीय विशेषज्ञों द्वारा पशुपालन संबंधी तकनीकी विषयों में पशुपालको को विस्तारपूर्वक जनकारी दी जाएगी। जिसमें कृषको/पशुपालको से अपील है कि उक्त पशुमेला एवं प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें।
: कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की बैठक...
Mon, Dec 9, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर.
कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करने को कहा । कलेक्टर जयवर्धन ने आगामी स्थानीय चुनाव देखते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाने वाली वारदातो पर पैनी नजर रखें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की संभावना को देखते ही त्वरित रूप में सख्त कार्यवाही करें। इसके अलावा उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव उपाय करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में सड़क यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने एवं सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे अवैध दुकान लगाने पर भी नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण रोकने और यातायात सुचारु करने के लिए भी नियमित पेट्रोलिंग कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने जिले में होने वाले विभिन्न आयोजनों के दौरान जानबूझकर ध्वनि प्रदूषण कर कानून व्यवस्था का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने गाड़ियों में अवैध रूप से डीजे साउंड सिस्टम लगाने और मानक स्तर से अधिक ध्वनि उत्पन्न कर प्रदूषण करने पर त्वरित एवम सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
: चिटफंड कंपनी के 4 डायरेक्टरों को पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार...
Mon, Dec 9, 2024
सौरभ द्विवेदी
सूरजपुर. जिले के आम लोगो से धोखाधड़ी करने वाले चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अप्रैल 2023 में एसडीएम सूरजपुर के द्वारा अभिपवा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भीलवाड़ा राजस्थान के द्वारा सूरजपुर जिले के 29 निवेशकों को 2-3 गुना अधिक राशि देने का प्रलोभन देकर 17 लाख 28 हजार 366 रूपये की ठगी किये जाने संबंधी प्रतिवेदन कलेक्टर सूरजपुर के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को भेजा गया जिस पर उन्होंने थाना विश्रामपुर पुलिस को सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना विश्रामपुर में दिनांक 28.08.2023 को आरोपी कपिल जैन, महेश कुमार सेन निवासी भीलवाड़ा राजस्थान एवं अन्य के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि, ईनामी चिटफंड धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) की धारा 4, 5, 6 एवं छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने आमजनता के साथ किए गए ठगी के मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी विश्रामपुर अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर भीलवाड़ा राजस्थान के लिए रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा नई तकनीक एवं निवेशकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए भीलवाड़ा राजस्थान पहुची, लगातार 4 दिनों तक कभी वहां का रहवासी-मजदूर बनकर तो कभी कम्बल बेचने एवं ठेला चलाकर उनके गतिविधियों पर नजर रखी गई और आरोपियों की प्रकरण में संलिप्तता की पुख्ता जानकारी के आधार पर भीलवाड़ा में दबिश देकर चिटफंड कंपनी के 4 आरोपी डायरेक्टरों को पकड़ा गया और पूछताछ किया गया। 2 आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी किए गए रकम को खर्च कर देना एवं 2 आरोपियों के द्वारा ठगी की रकम से एक्सयूव्ही कार खरीदने की बात कबूली जिस पर आरोपी दिनेन्द्र दधीच के कब्जे से महिन्द्रा कंपनी का एक्सयूव्ही 700 क्रमांक आरजे 06 यूसी 6669 जप्त कर न्यायालय भीलवाड़ा से चारों आरोपियों का ट्रान्जिट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना विश्रामपुर लाया गया। आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि अनंत दधीच का साला सुनील ब्यास के साथ दिनेन्द्र दधीच, कपिल जैन, महेश कुमार सेन व अन्य लोगों के द्वारा मिलकर वर्ष 2013 में अभिपवा प्रोडुसर कंपनी लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी बनाए जिसमें इन चारों के अलावा अन्य व्यक्ति भी डायरेक्टर थे और करीब 29 लोगों से 17,28,366/- रूपये राशि 1 वर्ष बाद 3 गुना करने का झांसा देकर राशि जमा कराकर और बाउण्ड पेपर देकर धोखाधड़ी कर कंपनी बंद कर दिए। पकड़े गए चारों आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी को अंजाम देना स्वीकार किए जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी सुनील ब्यास की मृत्यु हो गई है। मामले में पुलिस टीम आगे की विवेचना में लगी हुई है।
पुरस्कृत किए होंगे पुलिस टीम
...
एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने दिगर राज्य जाकर सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तत्परतापूर्वक की है इस हेतु पुलिस टीम के प्रभारी व जवानों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।
*