ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: अवकाश पर प्रतिबंध, आदर्श आचरण संहिता के दौरान बिना कलेक्टर की अनुमति के अवकाश में जाने पर प्रतिबंध...

Admin

Tue, Jan 21, 2025

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के द्वारा  नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के लिये कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है, जो निर्वाचन समाप्ति तक लागू रहेगी। निर्देशानुसार नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 की कार्यवाही सम्पन्न होते तक सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय / केन्द्रीय कार्यालयों एवं भारत सरकार के उपक्रमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के आदेश को प्रतिबंधित किया जाना है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा आदेश निर्गत किया गए है कि निर्वाचन के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी/कर्मचारी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सूरजपुर अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना अनुमति के अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय परित्याग करने पर सम्बन्धित जिला प्रमुख/नियंत्रण अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें