: 26 व 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित’’गणतंत्र दिवस’’ व ’’महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित,
Admin
Thu, Jan 11, 2024
विशाल पटेल✍️
सूरजपुर/11 जनवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोहित व्यास छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 एवं उसके अधीन बनाये गये छत्तीसगढ़ आबकारी देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम 2018 के अन्तर्गत शासन द्वारा जारी निर्देश वर्ष 2023-24 नियम अनुसार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) एवं 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) के उपलक्ष्य में एक-एक दिवस का शुष्क दिवस रखे जाने के प्रावधान अनुसार दिनांक 26 जनवरी, 2024 (गणतंत्र दिवस) एवं 30 जनवरी, 2024 (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन