ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: 23 जुलाई को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट में भर्ती परीक्षा...

Admin

Thu, Jul 13, 2023

सूरजपुर.  जिला प्रशासन द्वारा डी.एम.एफ़ निधि से निःशुल्क संचालित अरुणोदय कैरियर इंस्टिट्यूट में जिले के स्थायी निवासियों को प्रतियोगी परीक्षाओं यथा एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, इत्यादि परीक्षाओं की तैयारी करवाने हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2023 को किया जाना है। जिसमें जिला के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं जो स्नातक के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण हो चुके हैं या स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है, तथा परीक्षा का आयोजन पुराना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कन्या स्कूल के बगल में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है। यदि अभ्यार्थी विकासखण्ड ओड़गी, प्रतापपुर एवं प्रेमनगर के है, तो वे अपना फार्म भरकर मो. नं. 8966978116 पर व्हाट्सएप कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें