ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: दूरस्थ अंचल चांदनी बिहारपुर में आई फ्लू कहर...

Admin

Tue, Aug 8, 2023

सूरजपुर. जिले के दूरस्थ अंचल चांदनी बिहारपुर में इन दिनों आई फ्लू कहर बर पा रहा है।तेजी से फैल रहे इस फ्लू से गांव के गांव लोग परेशान है। हालत यह है लोग अपनो से भी नजरे मिलाने से बच रहे है।स्वास्थ्य विभाग कैम्प लगाने का दावा जरूर कर रहा है पर सच यह है बिहारपुर में अभी टीम पहुचीं नही है। इलाके का स्वास्थ्य विभाग कितना सजग है यह किसी से छिपा नही है।बहरहाल,इन दिनों गांव के गांव आई फ्लू के कहर से परेशान है।घर घर मे यह बीमारी है जिससे लोग परेशान है। बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो उन्हने वापस भेज दिया जा रहा है। चांदनी बिहारपुुर क्षेत्र के महुली, कोल्हुआ, उमझर, चोगा, करौटी, खोहिर, कछवारी, मोहरसोप, जूडवनीया, रामगढ़, रसोकी सहित लगभग 2 दर्जन गांवों में बच्चे ग्रामीण बुजुर्ग इससे पीड़ित है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की गुजारिश की है।सीएमएचओ के अनुसार आई फ्लू के उपचार हेतु गाइड लाइन जारी किया गया है।गांव गांव में कैम्प करने हेतु टीम भी गठित की गई है।इधर,बिहारपुर के बीएमओ के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में आई ड्राप उपलब्ध है जिसे ग्रामीण ले सकते है।कैम्प के लिए टीम अभी बिहारपुर पहुचीं नही है। फिलहाल ओड़गी के आसपास सक्रिय है।ऐसे में बिहारपुर अंचल के ग्रामीणो को अभी इंतजार करना होगा।जिससे उन्हें राहत मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें