: 11 वाहन अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही...
Admin
Wed, Sep 27, 2023
सूरजपुर. खनिज विभाग ने जांच के दौरान पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 11 वाहन जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। सितंबर माह में अब तक कुल 11 प्रकरण अवैध परिवहन के पाये गये है। जिसमें राजस्व विभाग से 01 खनिज रेत, पुलिस विभाग से 03 खनिज कोयला एवं खनिज अमला द्वारा 07 वाहन खनिज रेत के जप्त किये गये है। खनिजों के अवैध उत्खनन को चिन्हांकित कर उनके संभावित पहुँच मार्ग को बाधित किया गया है। जगह-जगह बैनर एवं फ्लेक्स लगाया गया है। अवैध परिवहन के संवेदनशील क्षेत्रों के ग्रामों में सरपंच एवं ग्रामीणों के सहयोग से मुनादी कराई जा रही है। जिससे की जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण में प्रभावी नियंत्रण हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन