: 07 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस...42 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में...कौन किस चुनावी चिन्ह से लड़ रहे देखे...
Admin
Thu, Nov 2, 2023
सूरजपुर. आज नाम वापसी के अंतिम तिथि के दिन विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) से 02, भटगांव (05) से 03 एवं प्रतापपुर (06) से 02 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। इसके साथ ही प्रेमनगर (04) से 12, भटगांव (05) से 17 एवं प्रतापपुर (06) से 13 अभ्यर्थी अर्थात कुल 42 अभ्यर्थी चुनावी मैदान मे है। इसके साथ ही सभी को दलीय संबद्धता के आधार पर प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है।
ये है विधानसभा के प्रत्याशी...
प्रेमनगर विधानसभा से खेलसाय सिंह कांग्रेस के चिन्ह पर, भूलन सिंह मराबी भाजपा से,कोतमा बासुरी छाप से, जयनाथ केराम गोगपा प्रत्याशी आरी छाप से, तिलेश्वरी साण्डिल्य कोट छाप, अंगद श्रीवास छाप फलो की टोकरी,खेलसाय छाप गन्ना किसान,गणेश सिंह उर्रे एयर कडीस्नर, भूलन सिंह बल्लेबाज,राजेश कुमार जगते अलमारी छाप,सूरज रवि गैस चूल्हा तो वाही संतोष विश्वकर्मा माइक छाप से चुनावी मैदान से है।
भटगाँव विधानसभा से कपिल देव पैकरा हथौड़ा छाप से, नरेंद्र साहू बहुजन समाज पार्टी से हाथी छाप से,पारसनाथ राजवाड़े कांग्रेस प्रत्याशी, लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा प्रत्याशी, समयलाल पाटिल हल जोतता किसान,सुरेन्द्र गुप्ता आम आदमी प्रत्याशी,अजय कुमार कुशवाहा लैपटाप छाप से,धर्मेन्द्र कुमार समाजवादी पार्टी सायकल छाप, मोतीलाल पैकरा बाल्टी छाप, सोनू लाल भगत गोगपा प्रत्याशी आरी छाप, अरविन्द्र शरण सिंह टोप छाप,अशोक कुमार राजवाड़े गन्ना किसान,आलम सिंह एयर कडीस्नर, कलावती सारथी नागरिक छाप, दिलीप कुमार यादव अलमारी छाप पारस राजवाड़े कलम छाप तो वही रामबाई देवांगन टीलर छाप से चुनावी मैदान में हाथ आजमा रहे है।
प्रतापपुर विधानसभा से राजकुमारी शिवभजन मराबी कांग्रेस प्रत्याशी, राजाराम श्याम आम आदमी पार्टी से, शकुंतला सिंह पोर्ते भाजपा प्रत्याशी,सुन्दर लाल श्याम जनता कांग्रेस से हल जोतता किसान छाप, गीता सोन्हा बाल्टी छाप, जगमोहन सिंह गोगपा से आरी छाप,रामनारायण सिंह कोट छाप,सीताराम पण्डो समाजवादी पार्टी से सायकल छाप, आशा देवी पाया बल्ला छाप,देवकुमारी आयाम कैमरा छाप,नैनेंद्र सिंह मरावी भिंडी छाप, राजकुमारी सिंह गैस सिलेण्डर छाप तो वही शकुन्तला फूलगोभी छाप से चुनाव लड़ रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन