ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: बकरा मांगने से नाराज हुआ और मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया...आरोपी गिरफ्तार

Admin

Sun, Jul 16, 2023

सूरजपुर. प्रेमनगर निवासी देवमुनिया पति सोहन राम ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 जुलाई को घर का खपर छानी छाने के लिए इसका समधी जीतन और गांव के 1 व्यक्ति को बुलाये थे जो इसके पति एवं बेटा के साथ मिलकर छानी छाने के बाद खाए पीए इस दौरान जीतन (गुंगा) ने इसके पति सोहन को इशारे से बोला कि तुम्हारा लड़का मेरी बेटी को भगा कर लाया है और शादी नहीं किया है तुम दोनों का शादी करा दो और एक बकरा दो तब इसका पति तुम अपनी बेटी को अपने घर ले आओ, मैं बकरा नहीं दूंगा और शादी भी नहीं कराउंगा जिस पर जीतन नाराज होकर सोहन को लात घुसा से मारपीट किया, अगले दिन सोहन को उपचार बैकुण्ठपुर अस्पताल ले गए जहां ईलाज कराकर वापस घर लाए और 6 जुलाई को जिला अस्पताल अम्बिकापुर ले गए, उपचार के दौरान सोहन राम की 15 जुलाई को मृत्यु हो गई। पति सोहन को जीतन राम के द्वारा जमीन में पटककर मारपीट करने से आई चोट के कारण मृत्यु हुआ है। रिपोर्ट पर धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी जीतन राम पिता दयाराम 38 वर्ष निवासी नावापाराकला, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें