: स्वास्थ्य मेला आयोजित कर मतदाताओं को किया जागरूक...
Admin
Sat, Oct 14, 2023सूरजपुर. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ओड़गी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित कर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतो से आये हुए लोगो को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया तथा लोकतंत्र में मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है, इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है और देश को नई गति मिलती हैं। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में एक-एक मतदाता अहम भूमिका निभाता है। इस महत्व को विस्तार पूर्वक समझाते हुए सभी मतदाताओं को शपथ मोहम्मद महमूद बी.पी.ओ. द्वारा शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. अजय मरकाम जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. बंटी बैरागी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओड़गी, सखन आयाम बी.पी.एम., डी.एन. रवि, बी.ई. डॉ. दिलीप प्रधान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, यू.आर. ध्रुव, श्री महेन्द्र, गोपाल प्रसाद, कविता सिंह, विवेक, सुनीता, किस्मत तथा विभिन्न ग्रामों से आये ग्रामीण जन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन