ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: स्वच्छता शिविर आकांक्षी का हुआ कार्यक्रम...

Admin

Thu, Oct 5, 2023

सूरजपुर.   स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छता जागरूकता का आयोजन जनपद पंचायत प्रतापपुर ग्राम पंचायत खड़गवां कला में स्वच्छता शिविर आकांक्षी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम एवं जनपद पंचायत सीईओ पारस पैकरा के मार्गदशन में स्वच्छता का संदेश दिया गया। ओ.डी.एफ. प्लस, के बारे में विस्तार से बताया गया। जैसे हमे स्वच्छ कपड़े कि अवश्यकता होती है, वैसे ही अपने घर, गांव, गली, मोहल्ले, को साफ व स्वच्छ बनाना है स्वच्छता किसी एक का काम नही है हम आप सभी के सहयोग से ही स्वच्छ गांव व जिला बनाया जा सकेगा। स्कूल परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया गया, महात्मा गांधी जी का सपना साकार करने हेतु प्रेरित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता और उपस्थिति सभी अधिकारी कर्मचारी ग्रामीण हितग्राहियों द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता जागरूकता का शपथ कराया गया, ओ.डी.एफ. प्लस का मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सड़क किनारे लगे दुकानों में डस्टविन रखने के लिए बताया गया, सिंगल प्लास्टिक उपयोग न करने एवं कपड़ा झोला, थैला उपयोग करने के लिए बताया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  समूह की महिलाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण जन और अन्य उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें