ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: स्वच्छता का पाठ....जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओ ने सीखा स्वच्छता का पाठ...

Admin

Mon, Sep 11, 2023

सूरजपुर.  स्वच्छता पखवाड़ा 01 से 15 सितम्बर 2023 के तारतम्य में आज स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत जिले के समस्त विद्यालयों में व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस  मनाया गया। शिक्षकों द्वारा छात्र, छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता में नाखून को काटने एवं साफ रखने, रोजाना साफ पानी से नहाने, साफ कपड़े पहनना, खुले में न थुकना, दिन में दो बार ब्रश करना, जूता चप्पल के बारे में बताया गया। बच्चों को मास्क पहनने, एक-दुसरे से हाथ नहीं मिलाने, व्यक्तिगत वस्तुओं को दूसरों के साथ साझा नही करने एवं शौचालय और पीने के पानी की सुविधाओं को स्वच्छ तरीकों से उपयोग करने के लिए बताया गया साथ ही यह भी बताया गया की स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता आवश्यक है, शौच से आने के बाद हाथों को साबुन या राख से साफ करना तथा मुंह को हाथों से न छूना। स्वच्छ कपड़े पहनना तथा अन्य कई बातें बच्चों को बताई गई, ताकि वे इस बात को अपने घर परिवार एवं गांव को साझा कर इसकी उपयोगिता समझा सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें