ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी, साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक....

Admin

Sun, Oct 1, 2023

सूरजपुर. विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी पहलू, यातायात नियमों का पालन, साईबर क्राईम से बचाव एवं महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर जानकारी देने के निर्देश पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने पुलिस अधिकारियों को दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन चौकी तारा पुलिस के ने ग्राम शिवनगर स्थित मिशन स्कूल में अध्ययनरत स्कूली बालक-बालिकाओं को महिला व बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषयों तथा साइबर क्राइमों से सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने महिला सुरक्षा से जुड़ी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया और उसे कैसे आपरेट किया जाता है उसकी जानकारी दी। बढ़ते साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए मोबाइल का सदुपयोग, अनजान व्यक्ति से संपर्क नहीं करने, बैंक खातों की जानकारी नहीं देने तथा अपने निजी डाटा को पूरी तरह सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने पूछा कि थाना में पुलिस कार्यवाही कैसे रहती है जिस पर उन्हें पुलिस के कार्यो के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर घायल व्यक्ति की सहायता करने की समझाईश दी। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें