ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: शासकीय सड़क मद की भूमि पर बना दिया मकान... आनाजाना हुआ अवरुद्ध...दबंगों के आगे बेबस हुए अधिकारी...

Admin

Fri, Jul 14, 2023

सूरजपुर. जिस शासकीय सड़क मद की भूमि पर ग्रामीणों क  रास्ता था उसे गांव के दबंगों ने खुलेआम कब्जा कर मकान का निर्माण करा दिया जिससे ग्रामवासी आना-जाना हो गया है अवरुद्ध. पूरा मामला भैयाथान ब्लाक के हर्रापारा का है जहाँ के रहने वाले विजेन्द्र कुशवाहा ने राजस्व सचिव को पत्र लिखकर बताया कि उसकी स्वामित्व व आधिपत्य की पैतृक भूमि ग्राम भैयाथान (हर्रापारा) प.इ.नं.13 रा.नि.मं. व तह. भैयाथान, जिला सूरजपुर (छ.ग.) में ख0नं0 619 / 1 रकबा 0.03 हे. भूमि स्थित है उक्त भूमि से लगी हुई शासकीय सड़क मद की भूमि ख.नं. 847, 425 रकबा 0.25 लगी हुई है। जिससे ग्रामवासी आवाजाही करते है। गांव के उग्रसेन, राजकुमार, सुरेन्द्र ने शासकीय सड़क मद की भूमि में जबरन कब्जा कर मकान निर्माण किया है, निर्माण करने के समय वह तहसील भैयाथान के समक्ष विधिवत शिकायत कर निस्तारी बंद होने जानकारी भी दिया था जिसका कार्यवाही विलम्ब से करने के कारण मकान बनकर तैयार हो गया, हल्का पटवारी से मौका जांच करने पर हल्का पटवारी ने स्पष्ट रूप से बताया कि ये लोग शासकीय सड़क मद की भूमि पर मकान निर्माण का कार्य किया है और निस्तारी बंद कर दिया है जिसके बाद भी तहसीलदार भैयाथान के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया बल्कि स्थगन आदेश खरिज कर दिया गया। अवैध निर्माण की जानकारी वह तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को देते रहे। जबकी हल्का पटवारी ने बेजा कब्जा के संबंध में अपना प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया है जिसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई। जिससे ग्रामीण सहित मवेशियों का निस्तारी आवाजाही बंद होने से ग्रामीण परेशान है। पीड़ित ने कलेक्टर सहित एसडीएम सहित सक्षम अधिकारियो से गुहार लगा कर बेजाकब्जा हटाने की फरियाद की थी लेकिन किसी तरह कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने राजस्व सचिव को पत्र लिखकर शासकीय सड़क मद के भूमि को जबरन किये गये कब्जा से बेदखली की कार्यवही कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें