ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: शासकीय कार्यालय के आसपास रहेगा साइलेंस जोन...

Admin

Mon, Dec 11, 2023

सूरजपुर. उच्च न्यायालय के प्रकरण में पारित आदेश दिनांक 20 नवंबर के परिपालन में तथा कार्यालयीन आदेश दिनांक 24 नवंबर के अनुक्रम में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के अंतर्गत  प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के शासकीय कार्यालयों के 100 मीटर की परिधि क्षेत्र को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (साइलेंस जोन) घोषित किया गया है। जिसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 75 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक) 70 डीबी से अधिक ध्वनि तीव्रता नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार वाणिज्य क्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 65 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक) 55 डीबी, आवासीय क्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 55 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक)  45 डीबी, शांत परिक्षेत्र में दिन के समय (सुबह 06ः00 से 10ः00 बजे तक) 50 डीबी तथा रात के समय (रात 10ः00 से सुबह 06ः00 बजे तक) 40 डीबी से अधिक ध्वनि तीव्रता नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें