: वोट प्रतिशत बढ़ाने किया गया जागरूक...
Admin
Wed, Oct 25, 2023
सूरजपुर. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत इन्दरपुर व रामपुर उर्फ भावनगर में किया गया। इन्दरपुर के सरईपारा के दुर्गा पण्डाल में एवं रामपुर के रामगढ़ के बाजार में मतदान शत-प्रतिशत करने की अपील की गई। उन्ह आगामी चुनाव में बिना भय व लालच के पोलिंग बूथ एवं जन समुदाय ने बड़े उत्साहपूर्वक मतदान करने हेतु शपथ लिया। इसमें ज्यादा संख्या में नये मतदाताओं की रही, जिसमें नववधु भी शामिल थी। सभी ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका के महत्त्व को समझा और आगामी निर्वाचनों में अपने बहुमूल्य वोट से एक साफ-सुथरी व पारदर्शी सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी को शपथ बी.पी.ओ. मोहम्मद महमूद ने दिलाया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, सचिव, शिक्षक व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन