ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: रेत के अवैध परिवहन में लगे 12 वाहनों पर कार्यवाही...

Admin

Fri, Jul 21, 2023

सूरजपुर.  खनिज शाखा विभाग के अंतर्गत खनिज, राजस्व एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त टीम गठित कर जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान पत्थर, मिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर ऐसे कार्यों में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही अर्थदंड लगाकर वसूली भी की जा रही है। जुलाई माह में अब तक विभागीय अमला एवं जिले में गठित टास्क फोर्स द्वारा पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईंट, रेत अवैध परिवहन में संलग्न कुल 12 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड के रूप में 2 लाख 21 हजार 431 रुपये की राशि वसूली की जा चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें