ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: रजवार समाज का बड़ा सियासी दांव...केंद्र की BJP सरकार अजा वर्ग में शामिल करती है तो समर्थन,वरना कांग्रेस के लिए करेंगे काम...समाज के निर्णय के खिलाफ काम करने पर मिलेगी सजा...

Admin

Sat, Jul 22, 2023

सूरजपुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारों पर दबाव बनाने का खेल चल रहा है। अब तक इस खेल में सरकारी कर्मचारी, अधिकारी आगे रहे पर अब सामाजिक संगठन भी इस खेल में शामिल हो गए है।गुरुवार को यहां रजवार समाज की हुई बैठक में एक बड़ा प्रस्ताव पारित कर समाज ने सियासी दांव खेला है।जिसमे समाज के लोग खुद को अजा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग रखते हुए भाजपा के पाले में गेंद डाल कर बकायदे चेतावनी जारी कर दी है।समाज के इस फैसले से कांग्रेस की बांछे लगभग खिल गई है।गुरुवार को जिला मुख्यालय के रिंग रोड स्थित धर्मशाला में रजवार समाज प्रादेशिक बैठक आयोजित की गई थी।जिसमे सरगुजा सूरजपुर, कोरिया एवं कोरबा के प्रमुख सामाजिक पदाधिकारियों सहित,तमाम सियासी दलों से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में रजवार जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने के विषय पर गहन विचार विमर्श किया गया।बैठक में बताया गया कि रजवार जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित करने का प्रस्ताव समस्त कार्यवाही पूर्ण कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय को प्रेषित किया गया है, जो कि रजिस्टार जनरल आफ इंडिया के समक्ष विगत एक वर्ष से विचारार्थ प्रस्तुत है। परन्तु कोई कार्यवाही नहीं होने से रजवार जाति में व्यापक असंतोष व्याप्त है। बैठक में कहा गया कि रजवार जाति छत्तीसगढ़ प्रदेश के आठ विधान सभा क्षेत्र भटगांव, प्रेमनगर, बैकुण्ठपुर, अम्बिकापुर, लुड्रा, सोनहत मनेन्द्रगढ़ एवं तानाखार में बाहूलता में निवासरत हैं। रजवार जाति के सदस्य विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी हैं। रजवार जाति का अपना सामाजिक संगठन है जो चार स्तर पर कार्य करती है। रजवार जाति को अजजा की सूची में शामिल कराने हेतु रजवार जाति का प्रत्येक सदस्य रजवार समाज के सामाजिक संगठन के साथ है, चाहे वह किसी भी राजनैतिक दल का कार्यकर्ता या पदाधिकारी है। रजवार जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने रजवार जाति के सामाजिक संगठन के आदेश का परिपालन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने राजनैतिक दल का परित्याग करने हेतु सहर्ष तैयार है।

तो भाजपा को समर्थन.....!

रजवार जाति को अ.ज.जा. की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय के माध्यम से रजिस्टार जनरल आफ इंडिया के समक्ष विगत एक वर्ष से लंबित है। भारत सरकार यदि छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव 2023 से शामिल करती है तो सम्पूर्ण रजवार जाति समाज विधान सभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करेगी तथा उपरोक्त आठों विधान सभा क्षेत्र में भा.ज.पा प्रत्याशीयों के समर्थन में रजवार समाज की ओर से दस-दस वाहन की व्यवस्था कर रजवार समाज संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारी तथा रजवार समाज के अन्य राजनैतिक दलों के सदस्य  पदाधिकारी भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में विधान सभा चुनाव 2023 में प्रचार-प्रसार का कार्य करते हुए उपरोक्तानुसार आठो विधान सभा क्षेत्र में भा.ज.पा. के प्रत्याशियों का जीत सुनिश्चित करेंगें।

दस दस वाहन के साथ कांग्रेस के लिए करेंगे काम..

 यदि भारत सरकार विधान सभा चुनाव 2023 के अधिसूचना जारी होने से पहले रजवार जाति को अ.ज.जा. की सूची में शामिल नही करती है तो रजवार समाज पूर्ण रूप से कांग्रेस पार्टी का समर्थन करेगी तथा उपरोक्तानुसार आठो विधान सभा क्षेत्र में रजवार समाज दस-दस वाहनों का व्यवस्था कर रजवार समाज संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारी तथा रजवार समाज के अन्य राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में विधान सभा चुनाव 2023 में प्रचार प्रसार का कार्य करेंगे तथा उपरोक्त आठों विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगें।

समाज की नाफरमानी पर करेंगे दण्डित..

 बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि रजवार जाति का प्रत्येक सदस्य पूर्ण रूप से रजवार जाति सामाजिक संगठन के साथ है किन्तु अपवाद स्वरूप रजवार समाज का कोई भी सदस्य अथवा रजवार समाज के विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव 2023 में सामाजिक संगठन के निर्देशों के विरूद्ध काम करता है तो कठोर सामाजिक दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लखन राम राजवाडे, सूरजपुर जिलाध्यक्ष अरुण राजवाडे, कोरबा जिलाध्यक्ष कुलवंत राजवाडे, सरगुजा जिलाध्यक्ष बालेश्वर राजवाडे, कोरिया के कृष्ण कुमार राजवाडे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें