ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: मिशन एजुकेशन अभियान...जरूरतमंद बच्चों को वितरण की गई शिक्षण सामग्री... 

Admin

Sun, Aug 6, 2023

सूरजपुर. सदगुरुदेव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 अगस्त से 10 अगस्त तक पूरे देश में मिशन एजुकेशन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण किया जाता है सूरजपुर जिले में मानव उत्थान सेवा समिति जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा गरीब बच्चों तक स्टेशनरी पहुंचाने का काम किया जा रहा है मिशन एजुकेशन में संपन्न स्कूल के बच्चों के द्वारा दिए हुए स्टेशनरी को आवश्यकता वाले स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों तक जिनके पास स्टेशनरी का अभाव होता है स्टेशनरी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। संस्था से जुड़े लोग जो अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी जीते हैं समाज सेवा की एक ऐसी मिसाल खड़ा करते हैं जो शिक्षा के लिए अलख जगा रहे हैं इसके लिए गरीब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए स्कूलों में बॉक्स लगाकर आम जनता से समाज सेवकों से संपन्न परिवारों के छात्रों से स्टेशनरी मांगते हैं उसके बाद मिली कॉपियों पेंसिल को आवश्यकता वाले स्कूल में बांटने जाते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे संस्था से जुड़े लोग अपना बहुमूल्य समय निकालकर जरूरतमंद बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का अभियान चला रहे हैं इसी के तहत सूरजपुर जिला में ग्राम पंचायत रूनियाडीह के पंचायत भवन में, रेस्टोरेंट्स संचालक प्रवीण पांडे एवम राजेश कुमार पचिरा, संकुल केंद्र नवापारा सूरजपुर, सौम्या ट्रेडर्स, आकाश डिजिटल फोटो स्टूडियो, टैक्सी एवं पिकअप चालकों,तथा संघ के द्वारा माध्यमिक विद्यालय, केतका , पंचायत भवन कालीपुर, महामाया मंदिर परिसर देवीपुर, जनपद सदस्य देवीपुर पंचायत भवन देवीपुर, दशरथ किराना स्टोर, चूर्णकेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, डीएन चक्रधारी कोचिंग सेंटर बड़का पारा,कुसुम लता रजवाड़े पार्षद श्रीमती मुनिया साहू समाज के अध्यक्ष, धनवंतरी दवा दुकान जिला अस्पताल सूरजपुर ,नापतोल विभाग सूरजपुर, हैरिच ऑनलाइन शॉपिंग पचिरा में मिशन एजुकेशन का बाक्स लगाया गया जहां से प्राप्त स्टेशनरी को प्राथमिक शाला देवीपुर 96 बच्चों को प्राथमिक शाला चिटकाहीपारा कोट के 44 बच्चों को एवं उरांवपारा कोट में 16 बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी महात्मा अर्पणा बाई जी] महात्मा मान्यता बाई, जिला पंचायत सभापति बिहारीलाल कुलदीप, मानव सेवा दल के जिला प्रमुख धर्मजीत राजवाड़े ,सेवक राम, मोतीलाल सिंह, मनमोहन सिंह ,रामविलास एवं समिति के सदस्य मुनेश्वर दास, धनेश्वर सिंह, सहदेव राम, शिवपुरम सोनवानी तथा यूथ विंग से वीर सिंह छत्तीसगढ़ यूथ कोऑर्डिनेटर राजू मानिकपुरी का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें