ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

:  महिला सुरक्षा के लिए बने अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार-प्रसार... कराया जा रहा अवगत...

Admin

Fri, Jan 27, 2023

सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले की पुलिस के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार-प्रसार करते हुए महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यन्त उपयोगी इस ऐप को लगातार डाउनलोड कराया जा रहा है. इन दिनों जिले की पुलिस एक अलग तरह की अभियान चला रही है खास कर महिला सुरक्षा के मद्देनजर. जिसका धरातल में क्या हाल है किसी से छिपी नहीं है फिर भी खाखी की चमक को चमकाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा भीड़ भाड़ वाले स्थानों, पैदल व बस में सफर कर रही महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को अवगत कराया गया कि यह ऐप महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया है, कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा से जुड़े कई अहम जानकारियां मौजूद है जिसे जरूर अध्ययन करें। पुलिस के द्वारा बताया गया कि सदैव जागरूक रहे और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें