ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: महिलाओं को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के लिये दिया गया ऋण...

Admin

Tue, Sep 26, 2023

सूरजपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को समाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजना छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा सक्षम योजना अंतर्गत जिला के ऐसे 45 हितग्राहियों जो कि विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यकता महिलाएं हैं। सक्षम योजना अंतर्गत कुल 25.60 लाख तथा ऋण योजना अंतर्गत 29 महिला स्वयं सहायता समूहों को 24.40 लाख रूपये विभिन्न व्यवसायों हेतु प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन के अवसर पर इन हितग्राहियों को ऑनलाईन माध्यम से राशि अंतरित किया गया। महिलाओं को यह ऋण आसान किश्तों पर प्रदाय किया जाता है, ताकि वे अपना जीवन-यापन सुव्यवस्थित तरीके से कर सकें। महिलाओं के सम्मान को बनाये रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित हैं। किन्तु उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु यह योजना मिल का पत्थर साबित हो रहा है। महिलाओं को बिना किसी गारंटी के 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण प्रदाय किया जाता है। महिलाओं को प्रदाय राशि को 5 वर्ष को अवधि में वापसी का प्रावधान है, जिससे के अपना जीवन निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें।उपरोक्त ऋण प्रदाय में परियोजना अधिकारी की महत्ती सहभागिता रही उनके द्वारा ही आवेदनों को संकलित कर जिला में उपलब्ध कराये जाने के पश्चात् ऋण स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें