ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके मताधिकार से कराया परिचित...

Admin

Wed, Jul 19, 2023

सूरजपुर. शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स धीरेन्द्र जायसवाल ने महाविद्यालय में उपस्थित छात्रों को मतदाता शपथ दिलाया गया। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को निर्वाचन के प्रक्रिया में भाग लेने के लिए वोटर आई.डी. रजिस्ट्रेशन, वोटर जागरूकता एप्प व अन्य माध्यमों से मतदाता सूची में  नाम जुड़वाने संबंधित जानकारिया मुहया कराई गई। सभी उपस्थित जन मतदान के प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग ले इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों, कार्यरत शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया। उन्हें अपने मत के अधिकार से भी भलीभांति परिचित कराया गया। इसके पश्चात उपस्थित छात्र -छात्राओं को उनके मोबाइल पर वोटर हेल्प लाईन एप्प इंस्टॉल कराया गया व फार्म-6 का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय जायसवाल, प्राचार्य जे.आर. पैकरा इत्यादि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें