ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: मतदान जागरूकता के कार्यक्रमों में तेजी लाने के कलेक्टर ने दिये निर्देश...

Admin

Wed, Sep 20, 2023

सूरजपुर.   विधान सभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्वीप कोर कमेटी व अन्य अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए। कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में मताधिकार के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसे लगातार जारी रखते हुए नवाचार गतिविधियों के माध्यम से जारी रखना है। संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग  GM DIC को निर्देशित करते हुए, विभिन्न कार्यालयों महाविद्यालयों, औद्योगिक संस्थान, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों तथा कोयलांचल क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रमों में तेजी लाने और स्वीप के समस्त कार्यक्रमों में जिला स्तरीय अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी करने हेतु निर्देशित किया। इसी तरह कृषि विभाग को भी कृषकों के मध्य मतदाता की गतिविधियां आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जनपद पंचायतों को स्थानीय हॉट बाजारो में स्वीप बैनर के साथ मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम के साथ-साथ ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही. पैट का प्रदर्शन भी कराया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता को समझे और मतदान की प्रक्रिया में भाग लें। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को दिव्यांग व्यक्तियों हेतु उनकी उचित सुविधा हेतु व्हीलचेयर तथा मतदान केन्द्रो में रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें