ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: मतगणना कार्य में नियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण...

Admin

Tue, Nov 28, 2023

सूरजपुर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशन में दिनांक 27 नवंबर 2023  को जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतगणना के संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी प्राचार्य ने मतगणना के उपरांत ई.व्ही.एम मशीन एवं निर्वाचन पेपर के सीलिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। मतगणना के संबंधी सीलिंग कार्य में नियुक्त कर्मियों को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण का निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया और प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा  निर्देश  दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रेमनगर (04) रिटर्निंग ऑफिसर रवि सिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री वर्षा बंसल व अन्य  संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन को प्रशिक्षण....

मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन तथा सहायक कर्मचारियों का जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें स्ट्रांग रूम के प्रभारी व लाईनमेन को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी प्राचार्य ने बताया गया कि मतगणना स्थल आईटीआई भवन  पर्री में दिनांक 03 दिसंबर 2023 को आयोग द्वारा नियत समय प्रातः 08ः00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन तथा सहायक कर्मचारियों को पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें