ब्रेकिंग

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

हाथ आगे, नीयत पीछे; कसम खाकर बोले— 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएंगे'

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: भारत श्री अवार्ड से डी के सोनी को किया सम्मानित...

Admin

Wed, Aug 9, 2023

लेo जर्नल बी एस सिसोदिया इंडियन आर्मी, फिल्म एक्टर मुस्ताक खान एवं एयर मार्शल श्री शशिखेर चौधरी के कर कमलों से सरगुजा के समाजसेवी अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डी के सोनी को 2023 का बेस्ट आरटीआई कार्यकर्ता की श्रेणी में भारत श्री के राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया.

सूरजपुर. मध्यप्रदेश इंदौर के होटल wow वर्ल्ड ऑफ विनवे में दिनांक 6 अगस्त को ग्रो भारत फाउंडेशन के द्वारा नेशनल कॉफ्रेंस समिट  2023 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें आरटीआई एक्टिविस्ट डी के सोनी को भारत श्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्रो भारत फाउंडेशन के द्वारा आयोजित भारत श्री सम्मान समारोह में अवार्ड प्रदान करने के लिय पूरे देश से अलग अलग कैटेगरी से अवार्ड हेतु आवेदन मंगाया गया था, जिसमें डी के सोनी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई कार्यकर्ता  के रूप में किए गए कार्यों के आधार पर अवार्ड के लिए अपना नॉमिनेश भरा गया था, जिसमें डीके सोनी के द्वारा सरगुजा आदिवासी बाहुल्य जिले में किए गए सामाजिक कार्यों तथा आरटीआई के माध्यम से जनहित के मुद्दो को उठाने, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में कई जनहित याचिका लगाने, कई मामलों में भ्रष्ट अधिकारियों एवं राजनेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने सहित जंगल को बचाने हेतु जनहित याचिका पेश करने के संबंध में किए गए कार्यों के कारण ग्रो भारत फाउंडेशन भारत सरकार के द्वारा डी के सोनी के नामांकन को सम्मान दिए जाने हेतु चयन किया गया किया गया। इसी तारतम्य में 2023 के भारत श्री  अवार्ड के तहत डीके सोनी को बेस्ट आरटीआई  कार्यकर्ता का अवार्ड दिनाक 6 अगस्त 2023 को इंदौर में ले.जनरल बी एस सिसोदिया, फिल्म एक्टर मुस्ताक खान तथा एयर मार्शल शशिखेर चौधरी के कर कमलों से प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में देश के कई राज्यों के सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। डीके सोनी को छत्तीसगढ़ सहित सरगुजा जिले में आदिवासियों के हित में आरटीआई के माध्यम से कार्य करने भ्रष्टचार के मामले को लगातार न्यायालय के माध्यम से उठने, ग्राम न्यायालय की स्थापना कराने की पहल को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका लगाने, रोजगार गारंटी योजना में करोड़ो रुपए की रिकवरी कराने, मजदूरो को लाखो रुपए की मजदूरी दिलाने, सड़क, बिजली के मामलों में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने, सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में जनहित याचिका पेश करने तथा आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध  कार्य कर लोगो की मदद करने के अलावा समय समय पर जनहित के मुद्दो को को लेकर आदिवासी अंचल में अच्छा कार्य करने के कारण भारत श्री का अवार्ड प्रदान किया गया, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित सरगुजा अंचल के आमजन में हर्ष व्याप्त है। आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता डीके सोनी ने बताया कि यह अवार्ड उनके द्वारा लगातार किए जा रहे जनहित के कार्यों को करने के लिए प्रेरणा देता है तथा ऐसे जन हित के कार्यों को करने की और अधिक हिम्मत प्रदान करता है तथा मेरे द्वारा भविष्य में इसी तरह और तेज गति से सामाजिक व जनहित के कार्यों को किया जाएगा, मेरे द्वारा अभी भी कई मामलो में न्यायालय के माध्यम से कार्यवाही करवाई जा रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें