ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: बारिश मद्देनजर धान खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश...

Admin

Tue, Nov 28, 2023

सूरजपुर. समय सीमा बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धान खरीदी की वस्तु स्थिति जायजा लेते हुए मौसम में हुए परिवर्तन और बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिये है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई है, इसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने धन उपार्जन केंद्रों में सावधानी बरतने की बात कही। जिले में धान खरीदी चालू है, ऐसे में खरीदे गए धान को बारिश से बचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए उन्होंने उपस्थित संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सभी संबंधित समिति प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर उपार्जन केंद्रो में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में सभी संबंधितों को व्यक्तिगत रूप से अवलोकन करने के निर्देश दिए ताकि केंद्रों की वास्तविक वस्तु स्थिति से अधिकारी परिचित रहें। इसके अलावा समय सीमा की बैठक में मतगणना तिथि पर सुनिश्चित की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा हुई जिसमें संबंधितों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।  बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर (अपर कलेक्टर) व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें