ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने चलाया अभियान...

Admin

Tue, Dec 28, 2021

सूरजपुर. दो करोड रुपये से अधिक के बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काटे जा रहा है साथ ही बकाया की राशि की वसूली की जा रही है तो वही कई उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी का प्रकरण भी बनाया गए है. गौरतलब है कि विद्युत विभाग ने टीम गठित कर 55 शासकीय एवं अशासकीय विद्युत उपभोक्ताओं से रुपये 20338781 लंबित विद्युत बकाया राशि वसूलने की कार्यवाही में 6 शासकीय एवं 24 अशासकीय उपभोक्ताओं के विरुद्ध लाईन विच्छेदन की कार्यवाही की गई साथ ही 21 विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध 240000 रुपये की वसूली की गई. नगर के नगर पालिका परिषद सहित ग्राम पंचायतों का बकाया राशि होने के पर लाइन काटी गई है. विभाग कार्यपालनयंत्री एच् के मंगेशकर ने बताया नगर पालिका परिषद का 35 लाख रुपये, नगर पंचायत भटगांव 3 लाख का बकाया है कई उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत चोरी का प्रकरण बनाये गये है जिसको न्यायलय भेजा जायेगा. श्री मंगेशकर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा करने की अपील की है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें