ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: फर्जी जाति प्रमाण के विरोध में प्रदर्शन...CM का पुतला फूंका...

Admin

Wed, Jul 19, 2023

सूरजपुर. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग को जारी किए गए 267 फर्जी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करते हुए उन पर दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए लगातार तीन वर्षो से मांग कर रहे अनुसूचित जनजाति व जाति वर्ग के युवाओ की मांग 3 वर्ष में भी पूर्ण नहीं होने पर एकदिवसीय पूर्व प्रशासन को सूचना देकर प्रदेश की राजधानी रायपुर विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गाड़ी के आगे आकर अपनी मांगों को रखते हुए नग्न होकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद में प्रदर्शन प्रदेश की अंधा कानून सरकार और उस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा उन तमाम युवाओं की मांग पूर्ण करने की बजाय या उनकी बात सुनने की बजाय नंद प्रदर्शन कर सरकार का विरोध करने वाले अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति वर्ग के 29 युवाओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. इस हेतु भूपेश बघेल के विरोध में और इन युवाओं के समर्थन में अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर के द्वारा संयुक्त रूप से युवाओं के समर्थन में भूपेश बघेल सरकार का विरोध करते हुए सूरजपुर जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवापारा से पैदल मार्च कर शहर के स्थानीय अग्रसेन चौक पर जमकर हल्ला बोलते हुए प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने जमकर जुम्मा झटकी भी हुई. 

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती, भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी, जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह मरावी, पुष्पा सिंह, अनुप सिन्हा, कौशल सिंह, सुरेश सिंह, संत सिंह, महेश्वरी शर्मा, किरण खेश, किरण केराम, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, पार्षद अजय सिंह, सरोज साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री सावन गोयल, दुर्गा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष यशवंत प्रताप सिंह, जिला मंत्री अभय तिवारी, मंडल अध्यक्ष पवन बरमन, अवनीश सिंह, सुरेश सोनी, शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल, शांतनु सिंह चौहान, अंकित चौहान, सनी मिश्रा, विनय दास, राजेंद्र पाटले, सुमित साहू, किशोरी मंडल, जीतू मानिकपुरी, सुरजीत कुमार, राजकुमार यादव, संदीप जायसवाल, रूपेंद्र कुशवाहा, राकेश महाराज, तुषार ठाकुर, राजकुमार यादव, गगनदीप सिंह बग्गा, रंजन सोनी, लोकनाथ बैगा, अमन साहू, गुप्तेश्वर साहू, कार्तिक राजवाड़े, सचिन, विकाश साहू, ह्रदय सिंह सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाती व जनजाति मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में सक्रिय रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें