ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: पीसीसी सदस्य के अस्पताल  निरीक्षण में नदारत मिले बीएमओ, हटाये गये...

Admin

Thu, Dec 15, 2022

सूरजपुर. जिले के ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य भुवन भास्कर प्रताप सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डा.विजय सिंह नदारत मिले। स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बताया गया कि डॉ सिंह मुख्यालय में नही रहते है। जिसका खामियाजा अस्पताल में आने वाले मरीजो को उठाना पड़ता है उन्हें अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में भुवन भास्कर प्रताप सिंह द्वारा मौके से ही तत्काल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सहित संबंधित उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग सरगुजा संभाग को तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया। संयुक्त संचालक ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए डॉ विजय सिंह को बीएमओ पद से पृथक करते हुए डा. बंटी बैरागी को  प्रभारी बीएमओ नियुक्त किया है। इस कार्रवाई से जहां स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। वहीं क्षेत्र की जनता व स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें