ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: नशे के सौदागर मेडिकल स्टोर संचालक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार...UP से नशीली कफ सिरप सप्लाई चैन पर बसदेई पुलिस की कार्यवाही...

Admin

Thu, Dec 15, 2022

सूरजपुर. बीते 08 दिसम्बर को बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रेलवे स्टेशन उंचडीह के पास घेराबंदी कर एक आरोपी मंगल राजवाड़े उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पसला, थाना सूरजपुर को पकड़ा था जिसके पास से ओनरेक्स कफ सिरप 150 नग को जप्त एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया था। पूछताछ पर आरोपी ने बताया था कि सोनभद्र जिला के बैजू ठाकुर से नशीली कफ सिरप लिया था, नशीली कफ सिरप को मॉ अम्बे मेडिकल स्टोर बभनी के संचालक राकेश कुमार के द्वारा बिक्री करवाया जाता है. मामले में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने नशे की वस्तु के सप्लाई चैन को तोड़ने एवं मामले में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त होने पर चौकी पुलिस टीम के साथ बीते दिन बभनी में दबिश देकर मेडिकल स्टोर संचालक आरोपी राकेश कुमार पिता सुदर्शन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी जूर्रा, थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र, हाल मुकाम बभनी, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश एवं उसके साथी बैजनाथ शर्मा उर्फ बैजू ठाकुर पिता स्व. रामकिशोर शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी बभनी जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश को पकड़ा गया। पूछताछ पर मेडिकल स्टोर संचालक आरोपी राकेश ने बताया कि स्टोर में कफ सिरप को मंगाने के बाद पकड़े जाने के डर से बैजू ठाकुर के माध्यम से बिक्री करवाता था। आरोपियों के द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध रूप से व्यापार का वित्त पोषण करना, अपराध में इनके द्वारा दुष्प्रेरण और अपराधिक षड़यंत्र करना पाए जाने पर धारा 21(सी), 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई बृजेश यादव, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, आरक्षक अमित सिंह, अभय तिवारी व देवदत्त दुबे सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें