ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: नशे के खिलाफ कार्यवाही... लाखो कीमत के नशीली दवाईयों के साथ 2 गिरफ्तार...

Admin

Mon, Jul 24, 2023

सूरजपुर. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला के द्वारा अवैध कारोबार करने वालों लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए जेल की सलाखो के पीछे भेजने तथा क्षेत्र में सूचना तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। जिसके बाद से ही अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। रविवार को थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक स्कूटी में 2 व्यक्ति नशीली दवाई लेकर बिक्री करने के लिए चंदौरा होेते हुए जरही की ओर जा रहे है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव की पुलिस टीम ने ग्राम जरही में घेराबंदी कर स्कूटी सहित अंजनी कुशवाहा पिता रामकिशुन कुशवाहा 28 वर्ष निवासी कटनेशा, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर एवं राहुल शर्मा पिता साधुसरन शर्मा 29 वर्ष ग्राम जरही, थाना भटगांव को पकड़ा जिनके कब्जे से एविल इंजेक्शन 239 नग, नशीली टेबलेट 1800 नग, ब्रूफॉन इंजेक्शन 218 नग व रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 20 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली दवाईयां व घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।         

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें