ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: दो दिनों 20 हजार 602 आयुष्मान कार्ड बने...

Admin

Sat, Jul 29, 2023

सूरजपुर. शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले में 2 दिनों में 20 हजार 602 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जिसमें जिले के समस्त समस्त आयुष्मान मित्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर ( CHO,S), रोजगार सहायक, सचिवों, आर.एच.ओ.,द्वितीय ए.एन.एम., एन.आर.एल.एम., बैंक सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मतानिनों एवं च्वाईस सेंटरों तथा शहरी क्षेत्रों में  NULM  के सी.आर.पी. दीदीयों तथा शिक्षा विभाग के शिक्षकों के द्वारा छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के द्वारा छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया गया है, तथा 27 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिले के समस्त विभाग द्वारा आयोजित विशेष अभियान जिले के गाँव के पंचायत भवन, नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव, मितानिन एवं शहरी क्षेत्र के नगर पंचायत पार्षद व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड की जानकारी ले सकते हैं, तथा नजदिकी च्वाइस सेंटर एवं अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज...

हितग्राहियों का आधार कार्ड, राशन कार्ड होना अनिवार्य है। विशेष अभियान अंतर्गत जिले के पात्र ए.पी.एल.कार्ड धारकों के परिवारों को जैसे- शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य सर्विस में कार्यरत लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा, तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, तथा बी.पी.एल. राशन कार्डधारियों को समस्त पात्र परिवारों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है।


   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें