ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में बैंक व एटीएम की सुविधा...

Admin

Fri, Dec 8, 2023

सूरजपुर.  एक्सिस बैंक की बिहारपुर शाखा व एटीएम सेंटर का उद्घाटन कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया है जिससे इस क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार हुआ है, जिससे निश्चित रूप से बिहारपुर के क्षेत्र वासियों को लाभ होगा। कलेक्टर ने एक्सिस बैंक का अवलोकन कर बैंक के अधिकारियों व स्टाफ से क्षेत्र वासियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली गई। सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर खुले एक्सिस बैंक को उन्होंने शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही क्षेत्र वासियों के लिए इसे लाभप्रद बताया। उन्होंने कहा कि बैंक के खुलने से बिहारपुर के आसपास के लोग इस शाखा द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति मेहनत से पूंजी कमाता है जिसे सुरक्षित रखने के लिए बैंक एक बेहतर विकल्प है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए।   इस दौरान एक्सिस बैंक के शाखा प्रमुख जितेश सिंह ने बताया कि उनके शाखा का उद्देश्य प्रत्येक कस्टमर को बेहतर सेवा प्रदान करना है। उनकी शाखा में मुद्रा लोन से लेकर केसीसी जैसी सुविधा भी उपलब्ध है। प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह किसान हो, व्यापारी हो या आम नागरिक सभी के लिए उनकी शाखा में बेहतर विकल्प उपलब्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें