ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: दुकान से धान की चोरी... 2 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Dec 23, 2023

सूरजपुर. दुकान से धान चोरी मामले में खड़गवां पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 20 दिसंबर को ग्राम मानपुर खड़गवां निवासी सुदामा गिरी ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 दिसम्बर की रात मानपुर स्थित अपने किराना दुकान बंद करके अपने घर चला गया था सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के कराकट शीट टूटा था अंदर जाकर देखा तो 40 बोरी धान को कोई चोरी कर ले गया है। जिस पर धारा 457, 380 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। खड़गवां पुलिस की अज्ञात चोर की पतासाजी करने के दौरान मुखबीर की सूचना पर नारद सिंह पिता संग्राम सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम मानपुर को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी अजीत गुप्ता पिता शिवकुमार गुप्ता उम्र 26 वर्ष के साथ मिलकर धान चोरी कर पिकअप वाहन में लोड़ कर ले गए और अपने हिस्से की धान से 15 हजार रूपये का नया मोबाईल खरीदी किया है। जिसके बाद पुलिस ने अजीत गुप्ता को दबिश देकर पकड़ा। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का 20 बोरी धान, मोबाईल, पिकअप वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां बृजकिशोर पाण्डेय, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, आरक्षक मनोज राय, अनिल एक्का व राकेश सिदार सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें