ब्रेकिंग

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

सूचना

: तीन दिवस के भीतर उपस्थिति दर्ज करें...एस्मा लागू करने के पश्चात जिला प्रशासन हुई सख्त...

Admin

Fri, Jul 28, 2023

सूरजपुर.  छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छन्नता निवारण अधिनियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंध समस्त कार्यों और स्वस्थ्य सुविधाओं की अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी तथा एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध करती है। संदर्भित आदेश के पालन में हड़ताल से वापस कार्य पर तत्काल उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। राज्य शासन से एस्मा लागू करने के पश्चात जिला प्रशासन ने एनएचएम कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तत्काल अपनी सेवाओं में उपस्थित होने का निर्देश एवं आदेश जारी किया है।
      जिला अंतर्गत कार्यरत संविदा अधिकारी व कर्मचारी अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर हड़ताल पर हैं। जिससे लोक हित, नागरिक सेवाएं तथा शासकीय कार्य पर प्रभावित हो रहा है, और लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जारी किये गए सूचना के उपरांत भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर एस्मा के अतर्गत कार्यवाही किया जायेगा। हड़ताल में गये संविदा अधिकारी व कर्मचारी को सूचित किया है, कि वे तीन दिवस के भीतर अपने कार्य पर व्यक्तिगत उपस्थिति दें, अन्यथा कार्यवाही के स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें